फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

इलाज के दौरान बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस उसके गांव को सील करती हुए।
बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव खलका फत्तवाल की निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया है। वह सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसका बुधवार को जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके परिवार को घर में ही क्वारंटीन कर दिया और गांव को रेड जोन के तहत सील कर वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई। संवाद
विज्ञापन

--------------
कोराना महामारी की लड़ाई में देश के लोग एकजुट
अरनिया। कोविड-19 से फैली महामारी की लड़ाई में पूरे देश के लोग एकजुट हैं। सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेबा के लोग भी पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में अपना योगदान दे रहे हैं। लोगों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सरपंच बलबीर कौर के पास चेक के रूप में पैसे जमा कराए। बुधवार को वह चेक पार्टी अध्यक्ष रवींद्र्र रैना को सौंपे। संवाद
विज्ञापन

----------
कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के मंडल खौड के गांव पल्लांवाला, निक्कियां और बकोर का बुधवार को महिला मंडल मोर्चा खौड़ अध्यक्ष शारदा देवी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य तारो देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। महिला मोर्चा की तरफ से तीनों गांव के लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया गया। गांव निक्कियां की 10 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा में शमिल हुई ज्योति देवी, सुमन, मधु रानी, सीमा देवी, कैलाश देवी, रीता देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी, नीलम देवी, बबली देवी, रजनी देवी ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत देश आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल खौड़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, गीता भाऊ, रजनी देवी, मीनू राजपूत, अनुराधा एवं रेखा देवी आदि भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed