फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पंजग्राईं की युवती पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
अरनिया। क्षेत्र के गांव पंजग्राईं की एक 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र के लोगों चिंता में हैं। यह युवती दो जून को मुंबई से अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पंजग्राईं (तलाड) की एक युवती की पॉजिटिव आई रिपोर्ट ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। जम्मू पहुंचते ही उसे सिद्दड़ा जम्मू स्थित सन साइन होटल में बनाए गए केंद्र में क्वारंटीन किए जाने का पता चलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। 22 वर्षीय यह युवती मुंबई से शादी समारोह के बाद अपने भाई के साथ दो जून को जम्मू लौटी है। उसे जम्मू स्थित सन साइन नामक होटल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि साथ पहुंचे उसके भाई की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

हालांकि लोग पता चलते ही थोड़ा सहमे हुए जरूर थे, मगर जब यात्रा इतिहास के बाद पता चला कि क्षेत्र के संपर्क में नहीं आई थी तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। शनिवार को उसे उपचार के लिए केंद्र से सीडी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। बताते दें कि 20 मई को मुंबई से लौटे क्षेत्र के गांव जब्बोयाल का एक युवक भी जांच में पॉजिटिव पाया गया था और उसका भी क्षेत्र के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ था, जिससे लोगों में चिंता उत्पन्न होने के बाद राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बाड़ी ब्राह्मणा निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-6 निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला उत्तराखंड से तीन जून को हवाई जहाज से जम्मू पहुंची है। एयरपोर्ट पर ही उसका करोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिया गया। वहां से उसको कोर्ट भलवाल में क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया था, लेकिन शुक्रवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको जम्मू में सीडी हॉस्पिटल गांधीनगर आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया है। संवाद
------------
जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों से लोग चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से लोगों में चिंता है। जिले के प्रत्येक क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में संक्रमण के मामले आने से ग्रामीण चिंतित हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचों को वार्ड में ऐसे लोगों की शिनाख्त करने को कहा है जो चुपके से दूसरे राज्यों से पहुंच रहे हैं।
घगवाल ब्लाक के बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा के अनुसार जिले में संक्रमण के अधिक मामले दूसरे प्रदेश से आने वाले श्रमिकों व चालकों के कारण हुए हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही कि सभी लोग आते ही क्वारंटीन केंदों में चले गए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में ध्यान रखने की जरूरत है। यदि कोई व्यक्ति बाहरी राज्य से आता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को जरूर दें। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मास्क का इस्तेमाल करें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। खासकर जब दुकानें खुलने का समय होता है, उस समय अधिकतर लोग सामाजिक दूरी को भूल जाते हैं। कोरोना महामारी के फैलने का यही कारण है। यदि हम स्वयं सतर्क रहेंगे तो कोरोना महामारी को जीत सकेंगे।
---
जिला प्रशासन ने पहले से ही पंचायत प्रतिनिधियों को कहा है कि वह अपनी पंचायत में लोगों को जागरूक करें कि मास्क का उपयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। बार-बार हाथ साफ करें व यदि कोई दूसरे राज्य से चोरी छिपे अपने घर आता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को जरूर दें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

-कुलभूषण खजुरिया, एसीआर, सांबा
-------------
कोरोना संक्रमित से मिले 14 लोगों को टेस्ट के लिए जम्मू भेजा
आरएसपुरा। सीमावर्ती गांव कोरोटना कलां में मंगलवार को एक संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से गांव के 14 लोगों को शनिवार को टेस्ट के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में भेजा गया। आरएस पुरा प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमित व्यक्ति से मिले ऐसे 14 लोगों की पहचान कर टेस्ट कराए जाने के लिए भेजा। गत दिनों संक्रमित पाए व्यक्ति के अन्य परिजनों के चार लोगों को भी टेस्ट के लिए भेजा गया था। प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्ति से मिले ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि कोरोना वायरस बीमारी से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed