फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सफाई कर्मियों का तालियां बजाकर किया स्वागत

विज्ञापन
corona virous
ज्यौड़िया म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
ज्यौड़ियां। कोरोना के चलते खौड़ कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और हर रोज वार्ड के गली मोहल्ले को सैनिटाइज करने में जुटे सफाई कर्मियों का मंगलवार की सुबह वार्ड-आठ के लोगों की तरफ से तालियां बजा कर स्वागत किया गया। उनको फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद आशा रानी, समाजसेवी व सेवानिवृत्त सूबेदार बलबीर सिंह भाऊ, तरसेम सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन संसार सिंह, मंगल सिंह, कुलदीप सिंह, जगीर सिंह चिब, सोमराज तथा रमेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

खौड उपजिले में दो फायरब्रिगेड की गाड़ियां जलद तैनात होगीं ।
-------------
जयौडियां--खौड़ उपजिले में गेहूं की फसल पक कर तैयार है और पक्की फसल को आग की मार न लगे और आग से निपटने के लिये स्थानीय प्रशासन की तरफ से स्थानीय लोगों की मांग पर खौड़ उपजिले में दो फायरब्रिगेड की गाडियां जल्द तैनात करने का फैसला लिया है । एक गाड़ी खौड़ तहसील के क्षेत्र में रहेगी और जो तहसील खडाहबली को भी कवर करेगी तथा दूसरी तहसील परगवाल में तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिषय में एसडीएम खौड अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि परगवाल क्षेत्र के लोगों ने हम से मांग की है कि गर्मियों में तथा गेहूं की फसल की कटाई के मौके पर क्षेत्र में आगजनी की घटानाए होती रहती हैं इसलिये समय रहते क्षेत्र में फायरब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी जाए।
उन लोगों की मांग को जल्द पूरा करते हुये क्षेत्र में दमकल विभाग की गाड़ी तैनात की जा रही है ।
वहीं परगवाल भाजपा मंडल बलविंदर सिंह ने बताया कि हम ने एसडीएम साहब से मांग की थी जिसको अगर वह इतनी जल्दी पूरा कर रहें है तो उनका हम परगवाल क्षेत्र के लोग धन्यवाद करते हैं।
------------
भाजपा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
सांबा। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जिला में कोरोना को फैलने न दिया जाए। इसी कड़ी के चलते हाईकमान के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा एसडीएम विजयपुर और तहसीलदार रामगढ़ को फूल व प्रशंसा पत्र देकर आभार प्रकट किया। इस मौके पर सैनिटाइजर भी उनको सौंपे। इस मौके पर संजीव शर्मा, अवतार सिंह, अनिल कुमार, अंकुश महाजन व रणधीर शर्मा भी मौजूद थे। संवाद
फ़्रेंडस ऑफ सोसाइटी ने वितरित किया राशन
सांबा। जिले के औद्योगिक क्षेत्र सिडको के पहले दूसरे व तीसरे फेज में रह रहे खानाबदोशों को फ़्रेंड्स ऑफ सोसाइटी के सदस्यों ने राशन बांटा। सोसाइटी के सदस्य राजीव, शोएब, आरिफ, मुवेश व वरुण ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कई खानाबदोश परिवार प्रभावित हुए हैं जिनकी माली हालत ठीक नही है। संवाद
-------
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
विजयपुर। निस्वार्थ सेवा मिशन के सोमराज कपूर ने मंगलवार को स्वांखा मोड़ में कर्मवीर योद्धाओं को फूल देकर सम्मानित किया। ताकि इन योद्धाओं का हौसला बरकरार रहे। इनके कारण ही लोग घरों में स्वस्थ व सुरक्षित हैं। संवाद
----------
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
अखनूर। अखनूर के मण्डल अध्यक्ष जगदीश भगत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीपीओ अजय शर्मा के कार्यालय में जाकर पूरे स्टाफ को , एसएचओ प्रदीप शर्मा, और ट्रैफिक पुलिस डीएसपीडी एस. कटोच व स्टाफ, सफाई कर्मचारियों को पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया और सैनिटाइजर बांटे। संवाद

---
पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ के बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ने मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र में अरनिया थाना प्रभारी व अन्य जवानों द्वारा किए जा रहे कार्य को कराते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पंच सुभाष चंद्र, पंच ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच स्वर्ण चौधरी, सुरेंद्र सिंह सहित किसान भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed