फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

प्रदेश में 156 संक्रमित, रिकार्ड 266 रिकवर

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 156 नए संक्रमित मामलों से फिर उछाल आया, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में रिकार्ड 266 पॉजिटिव मरीज रिकवर भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 55 और कश्मीर से 211 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2086 मरीज रिकवर हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 353 और कश्मीर से 1733 मामले शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में रिकवर होने के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच जम्मू संभाग के राजोरी जिले में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

नए पाजिटिव मामलों में जम्मू संभाग से 88 और कश्मीर संभाग से 68 मामले शामिल हैं। नए पाजिटिव मामलों में 80 पैसेंजर व 76 अन्य वर्ग के मरीज शामिल हैं। कुलगाम में 2, बारामुला में 7, श्रीनगर में 5, अनंतनाग में 1, शोपियां में 38, कुपवाड़ा में 5, बडगाम में 6, पुलवामा में 4, जम्मू में 8, रामबन में 21, कठुआ में 26, पुंछ में 12, सांबा में 14, राजोरी में 2, डोडा में 3, रियासी में 1 और किश्तवाड़ में 1 मामला शामिल हैं। जम्मू में आए नए पाजिटिव मामलों में 6 पैसेंजर व 2 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 3489 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 3489 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 230505 लोगों को निगरानीमें लिया जा चुका है। इसमें 41964 को घर पर क्वारंटीन, 2591 को अस्पताल में आइसोलेशन, 31 को अस्पताल में क्वारंटीन, 55738 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 130128 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक प्रदेश में 254059 सैंपलों में से 249329 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 4730 पाजिटिव मामलों में 2591 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग में 738 और कश्मीर में 1853 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 7 और कश्मीर से 47 मौतें कोरोना संक्रमण से हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed