{"_id":"5ee3da8e8ebc3e4336016bf8","slug":"corona-virous-jammu-city-news-jmu212027161","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बाजार खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बाजार खोलने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने बाजार खोलने की घोषणा के लिए श्रीनगर जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने से पहले व्यापारिक समुदाय को और खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा। केसीसीआई के जनरल सेक्रेटरी फारूक अमीन ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि श्रीनगर जिला एक रेड जोन होने के कारण गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। जिला प्रशासन के साथ साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह सावधानी बरतें। एक छोटी सी गलती न सिर्फ एक बार फिर बाजारों को बंद करवा देगी बल्कि हम सभी की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हम सभी को दिशानिर्देशों का पालन करने की जरूरत है। बिना किसी काम के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सैनिटाइजिंग, मास्क पहनने के साथ साथ अन्य सावधानियां बरतने की जरूरत है। फारूक ने व्यापारियों से भी अपील की कि वह अपनी दुकानों और शोरूम को समय समय पर सैनिटाइज करें। यह भी सुनिश्चित करें कि उनके सेल्समैन व ग्राहक प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने कहा कि श्रीनगर प्रशासन ने दुकानों को खोलने के निर्देश देकर अपनी भूमिका निभा दी लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि नियमों का पालन हो।