फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona vaccine latest news in hindi Jammu and Kashmir 87000 front line medical personnel will be vaccinated in first phase

Corona Vaccine: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 87000 फ्रंट लाइन चिकित्सा कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 05 Dec 2020 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine latest news in hindi Jammu and Kashmir 87000 front line medical personnel will be vaccinated in first phase
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

कोविड 19 वैक्सीन की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 87000 फ्रंट लाइन चिकित्सा कर्मियों (सरकारी व निजी) को कवर किया जाएगा। वैक्सीन भंडारण और वितरण की मजबूत प्रणाली के लिए सभी सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) और उप सीएमओ से चौबीस घंटे के भीतर माइक्रो प्लान जमा करवाने को कहा है।

विज्ञापन


वैक्सीन वितरण की प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर प्रक्रिया की जानी है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू व परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक का कार्यभार संभाल रही डॉ. रेणु शर्मा ने शनिवार को पहली संभागीय स्तर की बैठक में कोविड 19 वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


निदेशालय नगरोटा में हुई इस बैठक में सर्विलांस मेडिकल अफसर, एनपीएसपी, डब्ल्यूएचओ डॉ. रवींद्र पाल ने कोविड वैक्सीन पर प्रस्तुति दी। निदेशक डॉ. रेणु शर्मा ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर चिकित्सा कर्मियों को कवर करने के लिए संबंधित अधिकारी पूरा ब्योरा दें, ताकि कोई भी कर्मी वैक्सीन से छूट न पाए। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन जेएंडके की ओर से तैयार किए गए फार्मेट पर चर्चा की गई, जिसमें अधिकारियों की शंकाओं दूर करने के साथ सुझाव लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कोविड वैक्सीन की वितरण प्रक्रिया सफल बनाने के लिए सभी जरूरी प्रबंधों के साथ कर्मचारियों सहित जरूरी चीजों का आकलन किया जाए। प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं और वर्तमान में 5 हजार से अधिक मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण के कारण 1700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में कई संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed