फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona vaccination

बिलावर में टीकाकरण का आगाज

विज्ञापन
corona vaccination
उप जिले में सोमवार को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सबसे पहला टीका बीएमओ डॉ. देवराज कटियाल को लगाया गया। पहले दिन 60 लोगों को टीके लगाए गए हैं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर दिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मुलाजिमों को टीके लगाए गए हैं। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते अहम योगदान निभाने वाले राजस्व विभाग, नगर कमेटी के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात मुलाजिमों और आशा वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में हर व्यक्ति को दो टीके लगाए जाएंगे। पहला टीका लगाने के 28 दिनों बाद उक्त शख्स को दूसरा टीका लगाया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरा टीका लगवाने से पहले लोगों को ऑनलाइन संदेश के जरिए सूचित कर दिया जाएगा और दूसरा टीका लगवाने की तिथि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed