{"_id":"61fe5fe20b1bd9106e104158","slug":"corona-update-weekend-ban-on-57-hours-of-non-essential-movement-in-jammu-and-kashmir-lg-said-there-should-be-no-lack-of-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: जम्मू-कश्मीर में 57 घंटों की गैर जरूरी आवाजाही पर सप्ताहांत पाबंदी लागू, एलजी बोले- सतर्कता में न हो कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: जम्मू-कश्मीर में 57 घंटों की गैर जरूरी आवाजाही पर सप्ताहांत पाबंदी लागू, एलजी बोले- सतर्कता में न हो कमी
Sat, 05 Feb 2022 05:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:01 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में साप्ताहिक पाबंदी लागू की गई है। इस दौरान गैर जरूरी चीजों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
कोरोना मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार अप्रैल रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक 57 घंटो के लिए जम्मू-कश्मीर में गैर जरूरी आवाजाही पर कोरोना सप्ताहांत पाबंदिया प्रदेश में लागू हो गई। पाबंदिया लागू होने से पहले जममू जिले समेत प्रदेश के अन्य जिलो में लोगों ने गैर जरूरी पदार्थो की खूब खरीददारी की। उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलो में गिरावट आई है, लेकिन पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के समर्थन से सतर्कता बरतने व लोगों में जागरूकता लाने का काम जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
सिन्हा ने शुक्रवार को कोविड टास्क फोर्स व जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में कोरोना परिद़ृश्य की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य और टीकाकरण विभाग को निर्देश दिए कि वह वरिष्ठ नागरिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एहतियाती खुराक, 15 से 18 आयु ग्रुप के टीकाकरण को तेेजी से चलाने के अलावा कोरोना उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सेहत गोल्डन कार्ड की सौ फीसदी कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य गांव से शहर तक लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने का होना चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान प्रभावी प्रबंधन के लिए उपराज्यपाल ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन
उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वह सभी ऑनलाइन सेवाएं बेहतर तरीके से चलाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने प्रदेश में कोरोना परिदृश्य के बारे में विस्तार से उपराज्यपाल को जानकारी दी।