{"_id":"6217644b94074167fd120982","slug":"corona-update-no-new-infected-in-six-districts-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं, पुलवामा में सिर्फ तीन सक्रिय मामले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं, पुलवामा में सिर्फ तीन सक्रिय मामले
Thu, 24 Feb 2022 04:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 04:27 PM IST
सार
जिला जम्मू में 29, डोडा में 25, श्रीनगर में 12 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 1365 रह गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना केस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को 100 नए संक्रमित मामले मिले, लेकिन राहत यह भी है कि जिला रियासी, किश्तवाड़, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश के सभी बीस जिलों में दैनिक आधार पर 50 से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आगामी दिनों में जिला पुलवामा कोविड मुक्त हो सकता है, यहां वर्तमान में सिर्फ तीन ही सक्रिय मामले हैं। जिला जम्मू में 29, डोडा में 25, श्रीनगर में 12 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 1365 रह गए हैं। प्रदेश में दैनिक आधार पर 60 से 65 हजार के बीच कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है।
विज्ञापन