फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Update: 685 new infected in Jammu Kashmir

Corona Update: जम्मू कश्मीर में 685 नए संक्रमित, कश्मीर में एक की मौत, श्रीनगर और जम्मू सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 29 Jul 2022 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 01:56 AM IST
सार

जम्मू जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1243 पहुंच गए हैं। इसी जिले में अब तक सबसे अधिक 1230 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Corona Update: 685 new infected in Jammu Kashmir
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण से राजधानी श्रीनगर और जम्मू सबसे अधिक प्रभावित हैं। श्रीनगर में पिछले तीन दिन से लगातार दो सौ से अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। वीरवार को भी श्रीनगर में सर्वाधिक 212 स्थानीय स्तर के मामले मिलने के साथ यहां सक्रिय मामले बढ़कर 1395 पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में कुल 685 संक्रमित मिले। इसके साथ जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 4316 पहुंच गए हैं। कश्मीर में एक और कोविड संक्रमित की मौत हुई है। जिला जम्मू में 147 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1243 पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

इसी जिले में अब तक सबसे अधिक 1230 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। बारामुला में 96, बडगाम में 52, कुपवाड़ा में 22, अनंतनाग में 10, बांदीपोरा में 17, उधमपुर में 21, राजोरी में 17, डोडा में 14, सांबा में 10, किश्तवाड़ में 18 मामले मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में 13 और रामबन में 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में कोविड परीक्षण की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 14872 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक जम्मू कश्मीर में 4766 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed