{"_id":"61dc824e34845c301738460a","slug":"corona-samba-news-jmu2516470122","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी, 60 वर्ष से अधिक आयु के 291 लोगों को दी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी, 60 वर्ष से अधिक आयु के 291 लोगों को दी बूस्टर डोज
विज्ञापन
सांबा में स्वास्थ्रू कर्मीयों को बूस्टर डोज लगाते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दी गई। जिले में कुल 291 लोगों को वैक्सीन डोज दी गई। इनमें 124 स्वास्थ्य कर्मी व कोरोना योद्धा शामिल हैं। 167 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं। जिन्हें बूस्टर डोज दी गई।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी, कोरोना योद्धा में बूस्टर डोज के लिए उत्साह देखा गया। वहीं एक दूसरे को भी बूस्टर डोज लेने के बारे में जागरूक किया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दूसरी खुराक के 9 माह बाद बूस्टर डोज दी जा रही है। जिला अस्पताल, ट्रामा अस्पताल घगवाल, एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर और सीएचसी रामगढ़ में भी बूस्टर डोज दिए जाने के प्रबंध किए गए थे।
------
हमने स्वास्थ्य कर्मियों को कहा है कि वह सभी बूस्टर डोज लें। सबसे पहले हमने बूस्टर डोज ली है। इससे कोरोना की तीसरी लहर अधिक असर नहीं करेगी। जो लोग रक्तचाप य अन्य बीमारी के रोगी हैं उन्हें जरूर बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन
-डॉ. विनोद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, सांबा।
फोटो
बूस्टर डोज लेने की लोगों में मची होड़
हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने ली
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। देश में कोरोना की दहशत निरंतर बढ़ती ही जा रही है। तीसरी लहर के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब बूस्टर डोज या प्रीकॉशन डोज देने की शुरुआत उपजिला अस्पताल में सोमवार को आरंभ की गई। काफी लोगों ने सोमवार को बूस्टर डोज ली। इसमें हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने भी बूस्टर डोज ली।
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. मनोज ने बताया कि आरएस पुरा अस्पताल में बूस्टर डोज दी जा रही है। सोमवार को भी कई लोगों ने बूस्टर डोज ली है। सरकार के आदेश के अनुसार स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी लोग बूस्टर डोज लेने जा रहे हैं, उन्हें वही वैक्सीन दी जाएगी, जिसकी पहली दो डोज उन्हें मिल चुकी है। अगर कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराक ली है, तो बूस्टर डोज भी कोविशील्ड की ही मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि बूस्टर डोज या फिर प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोगों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। डॉ. मनोज ने बताया कि उनके पास दो विकल्प रहने वाले हैं। पहला तो ये कि वे कोविन ऐप पर अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। दूसरा विकल्प ये है कि आप सीधे टीकाकरण केंद्र जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। वहां भी दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वहीं, यदि आपने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक 9 माह पहले ली है, तो आप बूस्टर डोज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि दूसरी खुराक लिए 9 माह से कम हुआ है, तो बूस्टर डोज अभी नहीं लगेगी। डॉ. मनोज ने बताया कि जिनका भी नौ माह का दूसरी खुराक में समय हो गया है वो उपजिला अस्पताल आकर बूस्टर डोज ले सकते हैं।
फोटो
बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को नायब तहसीलदार संसार सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने मुख्य बाजार और मुहल्लों का दौरा कर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। लोगों को कोरोना से बचने के तौर तरीकों से अवगत कराया।
इस मौके पर पुलिस की टीम भी उनके साथ रही। नायब तहसीलदार ने लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को हिदायतें दीं। उन्होंने लोगों को हाथ साबुन से धोने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी कहा। इस मौके पर खास चीज देखने को मिली जब प्रशासन की टीम बाजार पहुंची तो लोगों ने मास्क जेबों से निकाल कर पहन लिये, लेकिन टीम के जाने के बाद मास्क उतार कर फिर से जेबों में डाल लिए।
फोटो
सेना से पांच बिस्तर वाला कोरोना केयर सेंटर बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत सामोआ के गांव मिलें दी खुई के पंचायत भवन में सेना की तरफ से सोमवार को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पांच बिस्तर वाला कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां क्षेत्र के लोगों को संक्रमित पाये जाने पर आइसोलेट किया जाएगा।
सोमवार को सेना की तरफ से सरपंच अनुराधा शर्मा की मौजूदगी में पंचायत भवन में पांच बेड, बेड शीट सहित अन्य सामान दिया गया। सरपंच ने बताया कि हमारी सेना सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों के गरीब लोगों की कई तरह से मदद करती आ रही है। आज सेना ने पंचायत में केयर सेंटर बनाया है। इससे पहले भी सेना हमारी कई तरह से मदद करती आई है। जैसे सेना की तरफ से चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों को घर के नजदीक सुविधा दी है।
इस मौके पर सेना की सात महार शाखा के कैप्टन ओमपाल सहित पंचायत के अन्य कई लोग उपस्थित रहे। सेना के मुताबिक हम क्षेत्र में बहुत सारे परिवार ऐसे है जिनके पास अलग से आइसोलेट होने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है और अगर ऐसे किसी भी परिवार में से कोई संक्रमित हो जाए तो पूरे परिवार के लिए खतरा बन सकता है, जिसको मद्देनजर रखते हुए हमने क्षेत्र के मध्य गांव मिलें दी खुई में केयर सेंटर बनाया है।
परगवाल में दो कोरोना संक्रमित मिले
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे करीब 26 लोगों के टेस्ट किए। इनमें दो संक्रमित पाए गए। इनमें एक सीमा सुरक्षा बल का जवान तथा एक प्रवासी मजदूर की बच्ची बताई जा रही है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। संवा
स्कूल कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर छात्र चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस की बढ़ रही रफ्तार के चलते प्रशासन ने स्कूल कॉलेज बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में छात्र चिंतित हो गए हैं।
छात्र अभिषेक, नितिन, शान के अनुसार उनकी 11 वीं कक्षा की पढ़ाई भी बाधित हुई थी। उन्हें प्रोन्नति कर दिया गया। अब 12वीं कक्षा की भी बाधित होने से उन्हें चिंता है। छात्रों के अनुसार यदि कोरोना अधिक फैलता है, तो उनकी परीक्षाएं कैसे होंगी। छात्रों के अनुसार यदि परीक्षा टल गई तो जो उन्होंने मेहनत की है, सब बेकार चली जाएगी। वह दिन रात एक कर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें अपनी परीक्षा की ही चिंता सता रही है।
---------
छात्रों को वैक्सीन की खुराक कैसे मिलेगी
सांबा। जिले में 50 प्रतिशत ही छात्रों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। अब स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों को वैक्सीन की खुराक कैसे मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. संजे कुमार के अनुसार 15 से 18 वर्ष आयु के छात्रों को उनके स्कूलों में वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में ही थोडे़-थोड़े छात्रों को बुलाकर वैक्सीन दी जाएगी। संवाद
ताकि कोरोना से छुटकारा पाया जा सके
विजयपुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को बूस्टर डोज दी गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए हमने बूस्टर डोज ली है। ताकि कोरोना से छुटकारा पाया जा सके। प्रधानमंत्री भी जनता से बार-बार अपील कर रहे हैं कि कोरोना को हल्के में न लें और सरकार द्वारा जो भी टीकाकरण किया जा रहा है उसको पूरी ईमानदारी से लगाएं। संवाद
जिले में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए
कुल संक्रमित मामले हुए 54
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के आठ मामले सामने आए हैं। जिले में कुल 54 मामले सक्रिय हैं। वहीं प्रशासन की ओर से जिले में 17 हॉट स्पॉट जोन बनाए गए हैं। जिनमें एक मामला डीआरडरीओ के पास है। व 11 मामले केंद्रीय विश्वविद्यालय के हैं। जो जम्मू व दूसरे राज्यों से हैं।
प्रशासन की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय को हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। परिसर में सभी के सैंपल लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी हॉट स्पॉट जोन में सौ प्रतिशत सैंपलिंग के भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के दस बिस्तर को ऑक्सीजन के साथ जोड़ा गया है। जिला अस्पताल में 100 बिस्तरों को ऑक्सीजन युक्त बना दिया गया है। जिन्हें ऑक्सीजन प्लांट से सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन के आदेश पर एक भी कोरोना संक्रमित आने पर क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन बनाया जा रहा है। इसमें कड़ी पाबंदियां लगाई जाए रही हैं।
----------
दो सप्ताह से सांबा में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। कोविड-19 एसओपी की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनकी इंफोर्समेंट टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रही हैं। सभी को वैक्सीन लेने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। दूसरी डोज सौ प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके बचाव के लिए मास्क पहने, आपसी दूरी का पालन करें।
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा।
फोटो
कोरोना योद्धाओं को लगाई बूस्टर डोज
अखनूर। उप जिला अस्पताल में बूस्टर डोज अभियान की शुरुआत हुई। पहले फेज में कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस कर्मचारियों सहित साठ साल से अधिक के बुजुर्गों को लगाया जाएगा।
सोमवार को बीएमओ डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की गई। बूस्टर डोज पहले फेज में स्वास्थ्य, राजस्व विभाग के कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और साठ साल से ऊपर बुजुर्गों जिन्होंने दो डोज ले रखी हो। सुबह अस्पताल के कर्मचारियों सहित अन्य विभागों कर्मचारियों को बारी-बारी डोज दी गई। सीएचओ कमल देव ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की गई, जिसमें स्वास्थ्य, राजस्व विभागों के कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों सहित पंच और सरपंचों को लगाई जा रही है, जबकि साठ साल से ऊपर के बुजुर्गों को नौ माह में दूसरी डोज के अंतराल पर लगाई जाएगी।