फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना से पहली मौत

विज्ञापन
corona
सांबा। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में 158 नए मामले सामने आए हैं। जिला कोविड अस्पताल में कोरोना से पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र के गांवों से 22 मामले सामने आए हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के एक निजी कारखाने के 12 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

सांबा कस्बे के आराजी मोहल्ले, पहाड़ी पंचायत कारड, सनूरा, वार्ड 13, जीरड, पलूरा, वार्ड 8, विलोरी, सिडको सांबा, हरसाथ, सुंब, पलाह मोड, मंडी पुशवलियां, कालीबडी, समलाह, रख अंब टाली, वार्ड 5, छन्नी समोतरां, पंगवाल, घगवाल, सुजाना, चक मंगा, जतवाल और विजयपुर एम्ज में कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। रामगढ़ के एक व्यक्ति ने जिला कोविड अस्पताल सांबा में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

रेपिड एंटीजन टेस्ट 50 में 13 पॉजिटिव
संक्रमितों का आंकड़ा 134 तक पहुंचा, तीन और ठीक हुए
अरनिया। क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते तीन सप्ताह में संक्रमितों का आंकड़ा अब 134 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से अभी तक छह ठीक भी हो चुके हैं। चिकित्सा टीम के अनुसार सोमवार को 50 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 13 पॉजिटिव पाए गए। इनको भी कोविड-19 की सख्त हिदायतें देकर होम क्वारंटीन में रखा गया है। कहा गया कि लोगों को दो गज दूरी व मास्क जरूर पहनना चाहिए ताकि हम सब सुरक्षित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गडराबां में 22 लोग पॉजिटिव आए
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्यौड़ियां और मैरा मेंदरिया अस्पताल में कोरोना वायरस टेस्टिंग के दौरान 598 में 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गांव गडराबां में 22 लोग पॉजिटिव आए हैं। अखनूर में टेस्टिंग के दौरान पहली बार इतनी अधिक संख्या में पॉजिटिव आए हैं। उप जिला चौकी चौरा में भी टेस्टिंग के दौरान 52 में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
कस्बे से बाहर पहली बार पंचायत गडराबां में स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से टेस्टिंग शिविर लगाया गया। इसमें एक साथ 22 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है। अखनूर में अभी तक 29253 लोगों को वैक्सीन लगी है। अभी तक के पॉजिटिव 493 केस हैं। चौकी चोरा में 4977 लोगों वैक्सीन लगाई गई है जबकि 122 पॉजिटिव केस है। खौड़ में अभी तक 22793 लोगों को वैक्सीन लगी है। पॉजिटिव 245 केस है। अखनूर में कुल 57023 लोगों को वैक्सीन लगी हैं क्षेत्र में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं।
बिश्नाह में 253 टेस्टों में 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव
टीका केंद्र में 779 लोगों ने कोविड वैक्सीन खुराक ली
बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज में चल रहे कोविड सेंटर में सोमवार को कोविड के 253 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्षेत्र में लगातार कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं डिग्री कॉलेज में ही बनाए गए केंद्र पर 779 लोगों कोविड वैक्सीन खुराक दी गई। अभी तक 45 साल से ऊपर के लोगों को ही टीका केंद्र में वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। जल्द ही 18 वर्ष वाले लोगों को वैक्सीन की खुराक देने की तैयारी भी चल रही है। इस पर जल्द ही घोषणा कर दी जाएग। संवाद
अखनूर में हरिद्वार से लौटी महिला की कोरोना से मौत
अखनूर। पंचायत गडराबां की एक महिला की हरिद्वार कुंभ से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित होने पर मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंचायत गडराबां में सोमवार को 193 टेस्टिंग में 22 लोग पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने रेड जोन घोषित कर दिया है। जिस पर प्रशासन ने आवाजाही पंचायत में बंद कर दी है।
पंचायत गडराबां में संक्रमित महिला कुंभ से लौटने पर बीमार हो गई थी, जिसकी जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। महिला ने पंचायत में ही शादी में भाग लिया था। प्रशासन ने सोमवार को टेस्टिंग की, जिसमें 22 लोग पॉजिटिव आए। अखनूर प्रशासन ने रेड जोन घोषित कर दिया। पंचायत में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन ने पंचायत के सभी लोगों की टेस्टिंग के आदेश दिए हैं। पंच देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुंभ से लौटी महिला की संक्रमण से मौत होने पर लोगों की टेस्टिंग की गई है, जिसमें 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने बताया कि 22 लोग संक्रमित होने पर रेड जोन घोषित किया गया है। आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

दूसरी तरफ कस्बे के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्नल की भी कोरोना से मौत हो गई। वह कई दिन से अस्पताल में उपचाराधीन थे। वह कई दिन से सेना अस्पताल अखनूर में उपचार के बाद जम्मू में दाखिल थे। रविवार की रात्रि उनकी मौत हो गई। सोमवार को चिनाब दरिया के चंदिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के कुछ ही सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed