{"_id":"6091973e8ebc3ee1c0015818","slug":"corona-samba-news-jmu234701161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमितों की कमी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमितों की कमी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की कमी से राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को कुल 50 संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। इनमें 5 लोगों का यात्रा इतिहास है। कोरोना संक्रमितों के ग्राफ के गिरने से कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 के मरीजों के लिए घर में ही डॉक्टरों की सलाह के लिए डॉक्टरों के फोन न. भी दिए गए हैं। ताकि कोविड के मरीज टेलीफोन पर ही उन से मशविरा ले सकते हैं व समय पर उपचार करा सकते हैं। संवाद
ज्यौड़ियां बाजार में किया गया सैनिटाइजेशन
ज्यौड़ियां। कस्बे तथा बाजार को म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सैनिटाइज किया गया। इसके लिए पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब-ज्यौड़ियां के सदस्यों ने तहसीलदार विशाल सिंह परिहार से आग्रह किया था। मंगलवार को कमेटी की तरफ से ज्यौड़ियां में सैनिटाइजेेशन किया गया। लोगों ने कमेटी का आभार जताया। तहसीलदार ने बताया कि लोगों की मांग पर ईओ कैलाश चौधरी को कस्बे को सैनिटाइज करने के लिए कहा गया था। इसका पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया। संवाद
उपायुक्त ने दौरा कर ऑक्सीजन सुविधाओं को जांचा
सांबा। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बन रही किल्लत को देखते हुए उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने सोमवार रात को जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल रामगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कोविड मरीजों को दी जान वाली सुविधाओं को जांचा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने नव स्थापित ऑक्सिजन प्लांट में जाकर वहां की स्थिति की जानकारी ली। सांबा में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन संयंत्र और इसके कामकाज की देखरेख की। यह ऑक्सीजन प्लांट जब चालू किया जाएगा तो लगभग 70 रोगियों को ऑक्सीजन प्रदान करेगा, जिससे जिले की कोविड विस्तर क्षमता बढ़ जाएगी। यह कोविड-19 के शमन में जिला प्रशासन सांबा के लिए अच्छी पहल है। बाद में उपायुक्त ने कोविड अस्पताल रामगढ़ का भी दौरा किया, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और रोगियों के साथ बातचीत की। होम क्वारंटीन लोगों को चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर व ऑक्सीजन के बारे में भी जानकारी जुटाई।
एसडीएम ने कोरोना कर्फ्यू की समीक्षा की
अस्पताल में दौरा करके ऑक्सीजन की उपलब्धता का निरीक्षण किया
अखनूर। नवनियुक्त एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने पदभार संभालते ही क्षेत्र के कोरोना महामारी और कोरोना कर्फ्यू की समीक्षा की। इस दौरान एसडीपीओ वरुण जंडियाल और अन्य अधिकारियों से बातचीत की। लोगों से कोरोना महामारी में लॉकडाउन में जारी हिदायतें का पालन करने का निर्देश दिया।
प्रशासन टीम के साथ बाजारों सहित उप जिला अस्पताल में दौरा करके ऑक्सीजन की उपलब्धता का निरीक्षण किया। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है, जिसमें वैक्सीन भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए सभी समाज के लोगों को हिदायतों का पालन करना चाहिए। सभी लोग घरों में रहें, जरूरी कार्य हो तभी निकलें। मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सुबह सब्जी, किराना और दवा की दुकानें खुलेंगी। अगर किसी दुकानदार ने आदेश का उल्लंघन किया तो कानून कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हिलाल अजहर, नायाब तहसीलदार अशोक शर्मा, बीएमओ अशोक कुमार आदि भी शामिल थे।