फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी मिलाजुला असर

विज्ञापन
corona
परगवाल में रविवार को बंद पडा मुख्य बाजार
आरएस पुरा /मीरां साहिब। सप्ताहांत पाबंदी के दूसरे दिन भी बाजार में मिलाजुला असर दिखा। पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को भी सुबह शाम को दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर रोजमर्रा की तरह वाहन दौड़ते नजर आए और ट्रांसपोर्ट सेवा भी जारी रही।
विज्ञापन

कस्बे के महेश लाल का कहना है कि क्या सप्ताहांत पाबंदी कर दो दिन में कोरोना चला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि लोगों को मास्क लगाए जाने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए सख्ती से पेश आया जाए। ताकि लोगों को रोजगार भी चलता रहे कोरोना से भी लोगों को राहत मिल सके। दुकानदार रतन लाल का कहना है कि लगभग दो वर्ष से स्कूल बंद पडे़ होने पर बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सरकार को चाहिए कि कोरोना के बचाव के लिए जरूरी कदम उठा शिक्षा संस्थानों को खोला जाए, ताकि बच्चे कक्षाओं में बैठ शिक्षा प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

लोगों ने घरों में रहना उचित समझा
विजयपुर। पाबंदी के चलते रविवार को सभी दुकानें बंद रहीं। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहे। लोगों ने भी इसका पालन किया और घरों में रहना उचित समझा। लोगों ने बताया कि कोरोना इस समय चरम पर है। इसलिए हम लोग सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं और घरों में रहना उचित समझा। इस कारण बाजारों में रौनक नहीं थी। चारों तरफ सुनसान रहा। सिर्फ पुलिस जवान और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया जा रहा था। घरों में रहें और बिना काम बाजार न आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परगवाल में बंद रहा मुख्य बाजार
परगवाल। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार को शुरू हुई सप्ताहांतपाबंदियों का असर रविवार को सीमा क्षेत्र परगवाल में एक बार फिर नजर आया। शनिवार की तरह रविवार को मुख्य बाजार बंद रहा। हालांकि आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानें खुली थी, लेकिन रविवार का दिन होने से लोग घरों में ही रहे, जिससे दुकानों में खरीदारी करने कम लोग ही पहुंचे। दूसरी तरफ सड़कों पर सार्वजनिक वाहन तो चले, लेकिन सड़कों पर यात्रियों को लेकर दौड़ने वाली गाड़ियां नहीं चली, जिससे हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। कुल मिलाकर क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखा गया। संवाद

अखनूर कस्बा रहा पूरी तरह से बंद
अखनूर। सप्ताहांत पाबंदी के चलते रविवार को कस्बा पूरी तरह से बंद रहा। यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रही। सुबह पुलिस ने कस्बे में बाजारों में बंद की घोषणा करके लोगों को सूचित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed