फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सप्ताहांत पाबांदियों के चलते बंद रहे कस्वे के बजार

विज्ञापन
corona
अखनूर में सप्ताहांत पाबंदी के चलते बंद पड़ा बाजार।
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में शनिवार को सप्ताहांत पाबंदियों के चलते बंद रहे कस्बे के बाजार बंद रहे। जबकि सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते जरूरी समान की दुकानें खुली रहीं। मीरां साहिब कस्बे के बाजार में शराब की दुकान खुली होने पर मौजूद कर्मी के खिलाफ मीरां साहिब पुलिस की ओर से धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर शराब की दुकान को सील किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस की ओर से कई स्थानों पर नाके लगाए जाने के साथ ऐसे लोगों को आगे नहीं जाने दिया जो कोई कार्य नहीं होने पर कस्बे की ओर आ जा रहे थे। दिन भर बस व अन्य वाहनों की सेवाएं रोजमर्रा की तरह जारी रहीं। प्रशासन की ओर से कोविड टेस्टिंग के लिए बनाए केंद्र सहित अतिरिक्त स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सड़कों पर आवाजाही करने वालों से पूछताछ की गई
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में सप्ताहांत पाबंदी के चलते शनिवार को अखनूर पूरी तरह से बंद रहा। सड़कों पर आवाजाही करने वालों से पूछताछ की गई। शनिवार सुबह बाजारों में रोजमर्रा की जरूरी दुकानें और दवा की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद रहीं। वाहनों की आवाजाही नाममात्र ही रही। पुलिस और प्रशासन ने हिदायतों का पालन करने के लिए नजर रखी। चौकी चौहरा, गरोटा, परगवाल, सौहाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी हिदायतों का पालन सख्ती से किया गया। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि कोरोना महामारी पर पाबंदी को लागू करने के आदेश का पालन किया जा रहा है। लोग घरों में ही रहे और हिदायतें का पालन करें। संवाद
विजयपुर में सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं
विजयपुर। क्षेत्र में शनिवार को संपूर्ण पाबंदी रही। सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल की दुकानें आदि खुली रही। इसके अलावा सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।

उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश पर विजयपुर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों का गठन कर निगरानी कर रहे थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। मास्क न लगाने पर जुर्माना किया जा रहा था। पाबंदी के साथ ही नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान नाइट कर्फ्यू के नियम भी लागू रहेंगे। कोरोनो के चलते लोग घरों में रहें, क्योंकि कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। गत रात भी 100 से ऊपर केस थे। इस कारण लोगों ने घरों में रहना उचित समझा। विजयपुर क्षेत्र के बाजारों ओर गलियों में सुनसान पड़ी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed