फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

दो दिनों के लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंद रहे बाजार खुले

विज्ञापन
corona
बाड़ी ब्राह्मणा में सप्ताहिक पाबंदी के बाद खुली दुकानें।
आरएस पुरा / मीरां साहिब। दो दिन की साप्ताहिक पाबंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर लोग जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए निकल पड़े। रोजमर्रा के सामान वाली दुकानें ज्यादा ही गुलजार दिखीं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बनाई टीमों द्वारा बाजार में बिना मास्क पहुंचे लोगों को मौके पर जुर्माना करने के साथ मास्क लगा बाजार में खरीदारी करने के लिए कहा। ताकि कई दिन से संक्रमित की हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की ओर से ऐसे दुकानदारों का भी जुर्माना किया जो बिना मास्क पाए गए। प्रशासन की ओर से कोरोना से जंग जीतने के लिए सप्ताह में दो दिन के लिए लॉकडाउन का फार्मूला तय किया है। इसके तहत दो दिन तक बाजार बंद रहे। मेडिकल स्टोर सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खुला रखा गया। ताकि लोगों को खाद्य पदार्थों की जरूरत होने पर खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों साप्ताहिक बंदी के चलते कस्बे के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग भी इस दौरान घरों से बाहर निकलने से बचे और घरों में ही रहकर लॉकडाउन का पालन किया। अब जबकि दो दिन की पाबंदी खत्म हो गई है तो सोमवार से फिर से बाजार में रौनक देखने को मिली। दूसरी और कई सरकारी कार्यालयों में कार्य कराने के लिए काफी कम संख्या में लोग नजर आऐ। बसे, मिनी बसों सहित आटो आदि भी सड़क पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश न मानने वालों पर किया जुर्माना
अखनूर। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकारी आदेशों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को प्रशासन और पुलिस ने जुर्माना लगाया है।
एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस टीम ने अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोविड-19 के आगे बढ़ने से रोकने के लिए सरकार के निर्देश का पालन करें। कई दुकानदारों, पैदल यात्रियों और ड्राइवरों को कोविड-19 का पालन नहीं करने पर पाया और मौके पर जुर्माना वसूला। नायब तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस ने पहले मास्क पहनने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। कोविड-19 महामारी के अधिक कठोर प्रभाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी एसओपी सलाह का पालन करने के लिए आम जनता से अनुरोध किया गया। कस्बे के बाजारों का दौरा किया। संवाद
दो दिन बाद खुले बाजारों में रही भीड़
आपसी दूरी का नहीं रखा जा रहा ख्याल
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई सप्ताहांत पाबंदियों के बाद सोमवार को खुले बाजारों में भीड़ देखी गई। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ से आपसी दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। दुकानदारों की ओर से भी ग्राहकों को कोविड-19 की पालना करने को नहीं कहा गया।
स्थानीय निवासी रामण कुमार, बलविंद्र सिंह, जगतार आदि ने बताया कि आगामी दिनों में शादियां हैं। ऐसे में लोग डर रहे हैं कि कहीं लॉकडाउन ही न लग जाए, जिसको लेकर लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं बाजारों में भीड़ से आपसी दूरी कहीं नहीं दिखाई दी है। जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। बाजारों में बनी भीड़ से नहीं लगता है कि सप्ताहांत पाबंदियों का कोई अधिक लाभ मिलेगा।
बाजार खुलते ही लोग पहुंचे दुकानों में
विजयपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से दो दिन की पाबंदी पर बाजार बंद रहे। सोमवार को बाजारों में रौनक देखी गई। लोगों ने खरीददारी की। पाबंदी के कारण बाजार बंद रहे। लोग घरों में थे। क्योंकि सरकार ने आदेश दिया था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दो दिन की पाबंदी लगाई गई है। इसलिए लोगों ने प्रशासन के आदेश का पालन किया और घरों में रहे। सोमवार को जैसे ही लॉकडाउन खुला लोगों ने खरीदारी की। संवाद
साप्ताहिक पाबंदी हटते ही बाजार हुए गुलजार
बाड़ी ब्राह्मणा। साप्ताहिक पाबंदी के बाद कस्बे के बाजारों में लोगों की रौनक देखी गई। लोगों ने दो दिन की पाबंदी हटते ही जरूरत के अनुसार चीजों की खरीदारी की। वहीं सुबह से ही दुकानदार भी जल्दी ही दुकानों पर आ गए और दो दिन दुकान बंद होने को लेकर हर दुकानदार सुबह अपनी दुकान पर जल्दी आया। ताकि नुकसान की भरपाई कर सकें

लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। कस्बे के रघुनाथ बाजार में भारी भीड़ होने के बावजूद भी प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। कोरोना गाइड लाइन का मापदंड लोगों द्वारा नहीं अपनाया गया। बाड़ी ब्राह्मणा के बाजारों में लोग बिना मास्क के देखे गए। साप्ताहिक पाबंदी के बावजूद भी अगर लोगों ने कोरोना नियम अनुसार कामकाज नहीं किया तो हालात पहले से ज्यादा खराब हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed