फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

ग्रामीण क्षेत्र में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए

विज्ञापन
corona
अरनिया। आरएस पूरा से भाजपा उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने करेयाल खुर्द में मंगलवार को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। राकेश शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाब के लिए यह दोनों जरूरी हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जरूरतमंदों तक यह सामान पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर सुपिंद्र शर्मा, नरिंदर सिंह, पप्पू मेहरा, सोनू कुमार, कौशल कुमार, प्रदीप कुमार सुशील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

गांवों में सैनिटाइजर व मास्क बांटेंगे
सांबा। कस्बे में मंगलवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने की, जबकि पूर्व विधायक यशपाल कुंडल विशेष रूप से उपस्थिति रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि राजेश्वर सिंह संब्याल की देखरेख में पैंथर्स पार्टी की टीम हर पंचायत का दौरा करेगी और लोगों को कोविड-19 और ब्लैक फंगस के बारे में जागरूक करेगी। क्योंकि अब कोविड ग्रामीण क्षेत्रों में चरम स्तर पर है। हम हर गांव में मास्क और सैनिटाइजर बांटने जा रहे हैं। लोगों को कोरोना के बारे में विस्तार से जागरूक भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन

अखनूर में बच्चों में बांटे खाद्य पदार्थ और जूस
अखनूर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सती के निर्देश पर, "सेवा ही संगठन" अभियान के तहत बाजीगर बस्ती में बच्चों को खाद्य पदार्थ और जूस का वितरण किया गया। बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि बच्चे परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें कोविड-19 एसओपी, मास्क और सैनिटाइजर के महत्व के बारे में निर्देशित करते हैं। बच्चों से वादा करते हैं कि वह अपने पिता-मां और परिवार के सदस्यों को बिना मास्क के बाहर जाने की अनुमति नहीं देंगे। इस मौके पर नगर समिति अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, सुनील प्रजाति, गोविंद सिंह, अंजू डोगरा, सुनील प्रजापति, रवि मेहरा, राजू बाजीगर, करण सिंह, कुलदीप राज, राजेश डोगरा, बिट्टू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों को कोविड मैनेजमेंट किट्स वितरित की
आरएस पुरा। कोरोना के खिलाफ सरकार की तरफ से पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयास में तेजी लाते हुए मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से पंचायतों को कोविड मैनेजमेंट किट्स वितरित की गई। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिया गया।
बीडीओ अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। हर पंचायत भवन में 5 बेड वाला कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। ताकि पंचायत स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि एक बेड के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाया जाएगा ताकि अगर किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो मरीज को अस्पताल शिफ्ट करने के बजाय उसे पंचायत भवन में ही ऑक्सीजन मिल सके।
बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे अस्पताल में न जाना पड़े। इसी मकसद से हर पंचायत भवन में केयर सेंटर बनाया गया है। बीडीओ अनुराधा ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक के अधीन सभी पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित हो चुके हैं। अब पंचायतों को कोविड मैनेजमेंट किट्स दी गई है। इसके अलावा जल्द ही हर पंचायत को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दे दिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच कैप्टन हंसराज, सरपंच फतेह चंद, सपना देवी, सूरज प्रकाश, दर्शन चौधरी सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच व पंच मौजूद रहे।
राशन, सैनिटाइजर और मास्क बांटे
अखनूर। गांव कपाई दी वाई में मंगलवार को सप्रीयूचल लाइट मिनिस्ट्रीज ट्रस्ट की तरफ से गरीब परिवारों को राशन सैनिटाइजर और मास्क बांटे गए। ट्रस्ट के प्रधान जोगिंदर सिंह की अगुवाई में कोरोना से बचाव के सुझाव और वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। ट्रस्ट की टीम के द्वारा यह प्रतिज्ञा की गई कि जब तक देश कोरोना से आजाद नहीं हो जाता तब तक ऐसे ही कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक करते रहेंगे और जरूरतमंदों को राशन सहित अन्य चीजें दी जाएंगी। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, कैशियर सुमित कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
सेवा भारती ने आयुष-64 दवा का वितरण शुरू किया
सांबा। कोरोना के दौरान प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में ही रहने के अपील की जा रही है। आरएसएस व सेवा भारती के सदस्य कोविड मरीजों व उनके रिश्तेदारों को राहत पहुंचा रहे हैं। अब आयुष मंत्रालय ने सेवा भारती के सहयोग से जिले में आयुष -64 किट के 2 वितरण केंद्र सांबा व बाड़ी ब्राह्मणा में शुभारंभ कर दिया है। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बताया की कोरोना संक्रमित या उनके रिश्तेदार पॉजिटिव रिपोर्ट और आधार कार्ड के साथ इन केंद्रों से आयुष-64 टैबलेट का पैकेट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। आयुष-64 दवा थकान, भूख न लगना, नींद न आना और तनाव पर असरदार है। संवाद

बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों लोगों में बांटा राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने पैसे इकट्ठे कर 40 परिवारों को राशन, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए हैं। इस मौके पर बीडीओ कपिल देओल विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की तरफ से यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां दूसरे क्षेत्र के लोग ज्यादा है। लॉकडाउन के चलते उनको खानपान में समस्या आ रही है। इसे मद्देनजर रखते हुए यह पहल की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed