फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों में नहीं हो रहा कोरोना कर्फ्यू का पालन

विज्ञापन
corona
अरनिया। कोरोना की दूसरी लहर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन बिल्कुल भी देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले दिनों में कोरोना का तांडव जरूर देखने को मिलेगा। सीमवर्ती पंचायत हल्का ब्यासपुर परलाह के पंचायत नुमाइंदों का कहना है कि वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोग लॉकडाउन का पालन करें, लेकिन लोग उनकी बात अनसुनी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर हम इसके बारे में पुलिस को बताते हैं तो पुलिस द्वारा भी उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर स्थिति काफी गंभीर है। पंचायत के नुमाइंदों ने बताया कि सार्वजनिक दूरी का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। युवा खेलने में व्यस्त हैं। दूसरी ओर कोरोना कफ़्र्यू का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर बन सकती है।
विज्ञापन

हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा गश्त बढ़ाएं और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
-------
कृषि प्रधान क्षेत्र होने से राज्य प्रशासन द्वारा किसानों को कृषि संबंधी कार्य करने की रियायत दी गई है। अगर बेवजह कोई कर्फ्यू के दौरान घूमता मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अरनिया
गलियों, मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते मंगलवार को भी दुकानें बंद रहीं। गलियों, मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में मास्क और दो गज की दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है। ताकि इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सके। सभी गलियों, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मात्र दवा और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहीं। इस दौरान लोगों ने पूरा पालन किया। क्योंकि कोरोना महामारी में ज्यादा मौत होने के कारण इस समय हर वर्ग डरा हुआ है। संवाद

कोरोना की रोकथाम पर चलाया अभियान
सांबा। कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन के साथ आम लोग, पंच और सरपंच भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बीरपुर पंचायत की सरपंच वीना जमवाल ने पंचायत के लोगों को कोरोना की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। जिला प्रशासन से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर का भी स्वागत किया गया। उन्होंने पंचायत के लोगों को कहा कि यदि कोरोना महामारी को हराना है तो आने वाले कुछ दिन घरों से बाहर न निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही मास्क लगा कर घर से बाहर निकलें और दो गज की दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथ साबुन से साफ करें। प्रशासन से जारी नियमों का पूरा पालन करें। इस अवसर पर पंच भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed