{"_id":"60997ec98ebc3e80d1518a55","slug":"corona-rspura-news-jmu235038552","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी बाजार रहे सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी बाजार रहे सुनसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू के पांचवें दिन रविवार को भी बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने घरों में रहना ही ठीक समझा। क्योंकि कोरोना बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। लोग लगभग जागरूक हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी जगह-जगह नाके लगा रखे हैं ताकि कोरोना कर्फ्यू का कोई उल्लंघन न करे। मात्र दवा की दुकानें और इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध रहीं। संवाद
घगवाल में पुलिस कर रही सख्ती
कोरोना कर्फ्यू बढ़ते ही पुलिस ने मुख्य चौक चौराहों पर की तारबंदी
घगवाल। तहसील में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए पुलिस ने भी कमर कस ली है। उन्होंने मुख्य चौक चौराहों पर कंटीले तार लगा दिए हैं। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। अकारण घर से बाहर निकलने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है।
कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बढ़ते ही पुलिस भी हरकत में है। सोमवार को पुलिस ने हर चौराहे और सड़कों पर तार और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए। दिन में भी कई जगह नाके लगाकर बिना काम निकले लोगों को घर भेज दिया गया। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं। सोमवार को लोगों ने सुबह छह से दस बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी की। दस बजे दुकानें बंद होते ही पूरे शहर में सन्नाटा छा गया। पुलिस मोबाइल वाहन से शहर में गश्त करती रही।