फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सड़क दुर्घटना में मृत निकला कोरोना पॉजिटिव, परिजनों ने जताया रोष

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस परिजनों से अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

आरएस पुरा थाने के अधीन गांव चक असलाम निवासी गुरवीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह एक अप्रैल को गांव चक असलाम में बिजली के खंभे से मोटरसाइकल टकराने से घायल हो गया। उसको चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी 20 अप्रैल को मौत हो गई। बुधवार को मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उपजिला अस्पताल आरएस पुरा लाए। जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें शव कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसको लेकर मृतक के परिजनों से हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। मृतक के पिता मंजीत सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ से आते समय जगह-जगह शव को टेस्ट कराया गया, लेकिन वहां कोरोना निगेटिव ही आया, लेकिन आरएस पुरा अस्पताल में पॉजिटिव बताया गया। उन्होंने कहा कि यह गलत है। परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए शव उनको सौंपने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इसका संस्कार विशेष टीम द्वारा कराने को कहा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर तहसीलदार गनदीप कुमार व थाना प्रभारी जयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत किया और समझाया। इसके बाद फैसला लिया गया कि शव को कोरोना पॉजिटिव मानते हुए अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। बाद में दोपहर में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल ढिंडे निवासी महिला की मौत
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव ढिंडे निवासी महिला जोगिंद्रो देवी पत्नी बलदेव की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले मीरां साहिब के टाली मोड़ में ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका जीएमसी में इलाज चल रहा था। जोगिंद्रो देवी उस वक़्त पति के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रही थीं। जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed