फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

आरएस पुरा उपजिले में 1208 वैक्सीन लगवाई

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। उपजिले में सोमवार बनाए विभिन्न केंद्रों में 1208 लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवाया। दूसरी ओर 128 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें चार लोग पॉजिटिव, जिसमें दो सीमा सुरक्षाबल के जवान भी शामिल हैं। उपजिला अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की पहली डोज का इंजेक्शन लगाए जाने में तीन दिन में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल व अन्य केंद्रों पर काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी पर्याप्त मात्रा में स्टाक उपलब्ध है। लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। उपजिला अस्पताल में सोमवार को 128 लोगों के टेस्ट किए गए। चार लोग पॉजिटिव आए, जिसमें सीमा सुरक्षाबल के दो जवान शामिल हैं। एसडीएम रामलाल शर्मा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण में बढ़ रहा है। यह सबके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाए जाने के साथ लोग शारीरिक दूरी बनाए रखें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। वहीं कस्बे में प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो बिना मास्क के बाजार में पहुंचे थे।
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने वाले 12 लोगों के काटे चालान
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिले के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा में एसडीएम घगवाल ने बिना मास्क घूमने वाले 12 लोगों के चालान काटे। वहीं खाद्य पदार्थों की भी जांच की। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी कि वह बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें। दो गज की दूरी का भी ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
अखनूर। कोविड-19 के मद्देनजर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अखनूर प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

एसडीएम गोपाल सिंह के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोविड-19 को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सरकारी निर्देश का पालन करें। कई दुकानदारों, पैदल यात्रियों और ड्राइवरों को पालन नहीं करने का पाया गया और जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार सुरिंदर सिंह और नायब तहसीलदार अशोक कुमार और पुलिस ने पहले मास्क पहनने की आवश्यकता के बारे में लोगों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। कोविड-19 महामारी के अधिक कठोर प्रभाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी एसओपी सलाह का पालन करने के लिए आम जनता से एक बार फिर अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed