फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

खौड़ में 90 लोगों का कोरोना टेस्ट किया, 18 पॉजिटिव

विज्ञापन
corona
ज्यौड़ियां। खौड़ में मंगलवार को क्षेत्र के 90 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें छंब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता व डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, उनकी पत्नी रानी देवी तथा बेटी शिवानी राजपूत भी शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आईसोलेशन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

मंगलवार को बिश्नाह क्षेत्र में आए कोरोना के 31 नए केस।
बिश्नाह। मंगलवार को बिश्नाह उपजिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट करने और वैक्सीन का टीका लगाने का काम जारी रहा। मंगलवार को उपजिला अस्पताल द्वारा कुल 172 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। जिनमें 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 532 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस दौरान बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को तीन दिन से ज्यादा बुखार, खाँसी, बदन दर्द, थकावट या कोई अन्य शिकायत है तो वह अस्पताल में अपना टेस्ट जरूर करवाए। सरकार द्वारा उपजिला अस्पताल में निशुल्क में इंजेक्शन व टेस्ट किए जा रहे हैं। इसलिए अपनी सेहत को लेकर कोई जोखिम न उठाएं और जितना जल्दी हो सके अपना टेस्ट जरूर करवाएँ।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का सामान वितरित
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से मंगलवार को म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को सैनिटाइजर, साबुन तथा मास्क वितरित किए गए । अध्यक्ष डिप्टी राम ने कहा कि सभी लोग अपना और परिवार का ध्यान रखें। सदा मास्क पहनें और दूरी बनाए रखें। आप सबकी मेहनत से हमारी सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था बनी हुई है। आप भी वार्डों के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें कि कैसे इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से कोरोना से लड़ने के लिए समय-समय पर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें हमारा भी योगदान अहम है। वहीं वार्ड- चार को सैनिटाइज किया गया।
परगवाल में लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन
परगवाल। करोना महामारी के बीच सरकार के निर्देशों का सीमा क्षेत्र परगवाल के ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा है। सबसे बुरी हालत मुख्य बाजार की है। सामाजिक दूरी का पालन हो या मास्क पहनना, लोग बिना वजह बाहर घूम कर नियमों का पालन बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
मंगलवार को तहसीलदार इम्तियाज ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कुछ लोग नियमों का पालन करते जरूर दिखे। वहीं कुछ बुद्धिजीवी लोगों का कहना था कि प्रशासन को आगे आकर लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी दिखानी चाहिए। क्योंकि जिस तरह से लोग सरकार निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं उसे ग्रामीण क्षेत्रों में यह महामारी भयानक रूप ले सकती है।
आरएस पुरा में 32 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कुल 236 रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें से 32 पॉजिटिव पाए गए। इन सबको स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन किया गया। दूसरी ओर 862 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
सांबा में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू का आदेश
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। शुक्र वार शाम सात से नौ मई सुबह 7 बजे तक पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की तरफ से जारी आदेश अनुसार दवा की दुकानें, टेस्टिंग लैब, सुबह सात से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी। फल, सब्जी, बेकरी, दुध की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। कृर्षि, हार्टीकल्चर, पशु पालन, केरोसीन आयल संबंधित दुकानें सुुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही खुली रहेंगी। सभी दुकानदार जिला प्रशासन के आदेश की पालन करेंगे। संवाद
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले के कस्बों में मंगलवार सुबह दस बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने पर लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दस बजे के बाद बाजारों के बंद होने पर दिन भर कस्बों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर नाके लगाए होने पर दो पहिया व अन्य वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया।

कई लोगों के घरों पर बाइक चालकों के परिजनों को फोन कर पता किया। वह किस कार्य से घर से आए हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देकर वापस भेजा गया। कई दुकानदारों ने चोरी छुपे शटर खोलकर समान बेचने की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने सादी वर्दी में गश्त करने का निर्देश दिया गया ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो करोना कर्फ्यू लगाए होने पर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed