फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona jammu kashmir: 152 new corona infected, RS Pura person dies in Delhi

Jammu Kashmir Corona Update: कोरोना के 152 नए संक्रमित, आरएस पुरा के व्यक्ति की दिल्ली में मौत

Tue, 19 Jul 2022 12:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 12:19 AM IST
सार

जिला जम्मू सक्रिय मामलों में भी सबसे अधिक प्रभावित है। जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 519 पहुंच गया है। जीएमसी जम्मू में 12 गंभीर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1140 पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
corona jammu kashmir: 152 new corona infected, RS Pura person dies in Delhi
जम्मू में कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएस पुरा निवासी एक 68 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से पीड़ित होने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को शास्त्रीनगर श्मशानघाट में कोविड प्रोटोकाल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच प्रदेश में सोमवार को 152 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जिला जम्मू में सर्वाधिक 64 मामले मिले।

विज्ञापन

जम्मू में 12 गंभीर मरीजों को उपचार दिया जा रहा

जिला जम्मू सक्रिय मामलों में भी सबसे अधिक प्रभावित है। जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 519 पहुंच गया है। जीएमसी जम्मू में 12 गंभीर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1140 पहुंच गए हैं। जिला जम्मू में मिले नए संक्रमित मामले अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं, जिससे आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है।

विज्ञापन

कोविड उपयुक्त व्यवहार का कोई पालन नहीं हो रहा

हालांकि राहत यह है कि कोविड टीकाकरण से अधिकांश मामलों में पीड़ित कुछ दिन में खुद ही ठीक हो रहे हैं। पीड़ितों को खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत हो रही है। सार्वजनिक स्थलों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार का कोई पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के बाद जिला श्रीनगर प्रभावित

शहर के प्रमुख बाजारों में लोग मास्क से परहेज कर रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है, जिससे संक्रमण को पनपने में मदद मिल रही है। जम्मू के बाद जिला श्रीनगर प्रभावित है।

  • श्रीनगर में 57 स्थानीय स्तर के नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिससे सक्रिय मामले बढ़कर 390 पहुंच गए हैं। जिला उधमपुर में नए 11 मामलों के साथ सक्रिय मामले 53 हो गए हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड से 4759 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed