{"_id":"61e5d1cd82494d78dc5e2e0b","slug":"corona-jammu-city-news-jmu2520939199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहांत पाबंदियां हटते ही बाजारों में दिनभर टूटते रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहांत पाबंदियां हटते ही बाजारों में दिनभर टूटते रहे नियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड सप्ताहांत पाबंदियां हटते ही सोमवार को बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। इसके साथ ही कोविड नियमों की खूब धज्जियां उड़ीं। जगह-जगह सामाजिक दूरी के नियम की अवहेलना के साथ ही बिना मास्क के लोगों को बाजारों में बेवजह घूमते देखा गया। शहर के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति रही। खासतौर पर पुराने शहर के संकरे बाजारों में हालात अधिक खराब हैं। अधिक भीड़ के कारण कोविड संक्रमण के तेजी से फैलने का अंदेशा है।
सोमवार को साप्ताहांत पाबंदियां हटते ही सुबह से ही बाजारों में काफी संख्या में लोगों का खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी, लखदात्ता बाजार, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, मोती बाजार, पक्का डंगा, परेड, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, जानीपुर, कोर्ट रोड और वेयर हाउस में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद दिनभर लोगों को आना जारी रहा। शहर के कई स्थानों पर पुलिसकर्मी बिना मास्क वालों के चालान काटते नजर आए। लेकिन भीड़ में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने मास्क बस नाम का ही पहन रखा था। इसी तरह यात्री वाहनों में भी कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम से राहगीर और वाहन चालक भी परेशान रहे। जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। संकरे बाजरों में भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कई रेस्टोरेंट और अन्य इंडोर प्रतिष्ठानों में 25 की क्षमता से अधिक भीड़ पहुंच रही है। शहर के कई ऐसे बड़े शोरूम और प्रतिष्ठानों में हालात ऐसे ही रहे।