फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

वरिष्ठ वकील, 12 वर्षीय किशोर समेत प्रदेश में 65 की मौत, 4509 नए मामले

विज्ञापन
corona
जम्मू। प्रदेश में चौबीस घंटे के भीतर 12 वर्षीय किशोर, वरिष्ठ वकील समेत 65 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। 4509 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जम्मू-संभाग में 1759 व कश्मीर में 2750 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 229407 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामले 51542 हो गए हैं। 3603 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में हुईं 46 मौतों में जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 18 मरीजों की जान गई। गांधीनगर अस्पताल में एक, कठुआ एकेजी में दो, सीडी अस्पताल में दो, जीएमसी कठुआ में चक देसा सिंह निवासी 12 वर्षीय किशोर समेत दो की जान चली गई। राजोरी जीएमसी में छह, जिला अस्पताल उधमपुर में एक मरीज की मौत हुई हैं। रामबन जिला अस्पताल में एक, उधमपुर सीएच में एक, कंडी सीएचसी में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक, जीएमसी डोडा में एक, सीएचसी कालाकोट में एक और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू में भी एक मरीज की मौत हो गई है। सात मरीज घरों में ही मृत पाए गए। जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 621, उधमपुर में 149, राजोरी में 230, डोडा में 190, कठुआ में 193, सांबा में 105, किश्तवाड़ में 83, पुंछ में 86, रामबन में 78, रियासी में 24 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 863, बारामुला में 377, बडगाम में 260, पुलवामा में 327, कुपवाड़ा में 81, अनंतनाग में 233, बांदीपोरा में 108, गांदरबल में 139, कुलगाम में 200 व शोपियां में 162 नए मामले मिले हैं। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2912 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामलों में 18438 मामले जम्मू संभाग व 33104 मामले कश्मीर संभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed