फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 90 फीसदी पहुंची

विज्ञापन
corona
जम्मू। कोविड संकट के बीच संक्रमित मरीजों के ठीक होने का सिलसिला जारी है। जम्मू कश्मीर में रिकवरी दर में वृद्धि के साथ यह दर 90 फीसदी तक पहुंच गई है। जम्मू संभाग के दस जिलों में से 7 जिलों में रिकवरी दर 90 फीसदी से ऊपर चल रही है। प्रदेश में अब तक 90 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं, जिसमें 7842 मामले ही सक्रिय हैं, जबकि 81486 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 33229 और कश्मीर से 48257 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में रिकवरी दर में सबसे अधिक जिला कठुआ में सुधार हुआ है और यहां यह दर 96 फीसदी तक पहुंच गई है। इसी तरह उधमपुर में रिकवरी दर 94, रामबन में 93, जम्मू और डोडा में 92, राजोरी में 91, रियासी में 91, किश्तवाड़ में 87, पुंछ में 80 और सांबा में 79 फीसदी दर दर्ज की गई है। रिकवरी दर में सुधार को एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। हालांकि कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। इस मौसम में खासतौर पर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेश में 12 की मौत, जीएमसी में दो लोग मृत लाए गए
जम्मू। कोविड से घरों में आइसोलेट हुए संक्रमित मरीजों के मौतों के मामले बढ़ने लगे हैं। जीएमसी में शुक्रवार को दो संक्रमित मरीज घरों से ही मृत लाए गए। इनमें जुल्लाका मोहल्ला निवासी 85 वर्षीय और चट्ठा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की घर पर ही संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा जीएमसी में एक अन्य बख्शीनगर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति समेत प्रदेश में कुल 12 मौतें हुईं। जिसमें जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर संभाग से 8 मौतें हुईं। इस बीच प्रदेश में 586 नए संक्रमित मामले सामने आए, जबकि 684 मरीज ठीक हुए। इनमें जम्मू संभाग से 348 और कश्मीर से 336 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू जिला में शुक्रवार को 121 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित मिले। अब तक जिले में 246 लोगों की इस संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो चुकी है। राजोरी में 10, उधमपुर में 12, डोडा में 14, कठुआ में 8, पुंछ में 9, सांबा में 7, किश्तवाड़ नमें 12, रामबन में 8 और रियासी में 5 मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed