{"_id":"5f739d958ebc3e9b9b4541a1","slug":"corona-jammu-city-news-jmu219734648","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में रिकवरी दर में सुधार, 10 दिन में रिकॉर्ड 15 हजार संक्रमित ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में रिकवरी दर में सुधार, 10 दिन में रिकॉर्ड 15 हजार संक्रमित ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच रिकवरी दर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में पिछले दस दिन में रिकॉर्ड करीब 15000 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। जम्मू संभाग में रिकवरी दर सुधकर 60 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। कश्मीर में यह दर 80 फीसदी से ऊपर है। सितंबर माह में लगातार सर्वाधिक संक्रमित मामलों को झेल रहे जिला जम्मू में भी रिकवरी दर 69 फीसदी पहुंच गई है, जबकि कुछ दिन पहले यह 50 फीसदी से कम थी। प्रदेश में ओवरऑल रिकवरी दर 70 फीसदी से ऊपर है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार रिकवरी दर में बढ़ोतरी अच्छा संकेत है।
जम्मू कश्मीर में अब तक 73 हजार से अधिक लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं। इसमें 17 हजार से अधिक मामले सक्रिय हैं। शहर के प्रमुख जीएमसी, सीडी और गांधीनगर कोविड अस्पतालों में सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक 54 हजार से अधिक संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसमें जम्मू संभाग में 17 हजार और कश्मीर में 36 हजार से अधिक मरीज हैं।
मौतों के मामले में श्रीनगर सबसे आगे
मौतों के मामले में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सबसे आगे है, यहां 287 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे नंबर पर शीतकालीन राजधानी जिला जम्मू में 174 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बारामुला में 122 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिला जम्मू में अब तक 12 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 8500 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।