{"_id":"5f57eca18ebc3ea3d9574d0b","slug":"corona-jammu-city-news-jmu218274614","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में रिकॉर्ड 1355 नए मामले, 16 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में रिकॉर्ड 1355 नए मामले, 16 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण से हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1355 संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग में 785 और कश्मीर में 570 मामले शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 45925 पहुंच गया है, इसमें 11859 सक्रिय मामले हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक मामले आए हैं। यह सिलसिला पिछले एक हफ्ते से जारी है। इस बीच प्रदेश में 16 और लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। वहीं राहत की बात ये रही कि 491 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
जिला जम्मू में सर्वाधिक 483 मामले आए हैं। इसमें 28 ट्रैवलर और 455 अन्य वर्ग से हैं। जिले में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई। यह आइसोलेशन और सीसीयू वार्ड में भर्ती थे। इसी तरह राजोरी में 3, सांबा में 1, डोडा में 2 और पुंछ में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। श्रीनगर से 210, बारामुला से 35, पुलवामा से 31, बडगाम से 94, अनंतनाग से 44, बांदीपोरा से 32, कुपवाड़ा से 53, कुलगाम से 10, शोपियां में 16, गांदरबल से 45 मामले आए हैं। जम्मू संभाग में राजोरी में 55, कठुआ में 31, उधमपुर में 59, सांबा में 20, रामबन में 7, डोडा में 35, पुंछ में 43, रियासी में 17 और किश्तवाड़ में 35 मामले आए हैं।
प्रदेश में 8577 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 8577 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 491348 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 38659 को घर पर क्वारंटीन, 11859 को आइसोलेशन, 56575 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 383440 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1107406 सैंपलों में से 1061481 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 11859 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग के 5776 और कश्मीर के 6083 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 114 और कश्मीर से 702 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
491 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार को 491 संक्रमित मरीज ठीक होकर घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 74 और कश्मीर से 417 मामले हैं। अब तक प्रदेश में 33251 मरीजों ने करोना को मात दी है। इसमें जम्मू संभाग से 7314 और कश्मीर से 25937 मामले हैं।
---------------
जम्मू विवि तीन दिन के लिए बंद, परीक्षाएं स्थगित
जम्मू। कोरोना के व्यापक प्रसार को देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस को 9 से 11 सितंबर तक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, जिनकी नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएंगी। विश्वविद्यालय में चले दो दिन रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान में 100 से अधिक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें कई अधिकारी शामिल हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में 32 से अधिक विभाग कार्यरत हैं, जो अगले तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। विश्वविद्यालय में मौजूदा एमबीबीएस सहित अन्य परीक्षाएं हो रही हैं।