{"_id":"6053c0628ebc3e593a1896b0","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu231613822","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग बढ़ने से संक्रमित मामले पकड़ में आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टिंग बढ़ने से संक्रमित मामले पकड़ में आ रहे
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने से संक्रमित मामले तेजी से पकड़ में आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मामलों के संपर्क मामलों की भी तेजी से पहचान करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में राजधानी जिला श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। डाक्टरों के अनुसार संक्रमण को लेकर बरती जा रही ढील से हालात बिगड़ सकते हैं। जम्मू में भी संक्रमित मामलों में इजाफा होने लगा है। प्रदेश में पिछले पांच दिन में ही 562 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जो प्रतिदिन 100 की औसत से आ रहे हैं।
जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 3000-3500 के बीच यात्रियों की कोविड रैपिड और आरटीपीसीआर टेस्टिंग की जा रही है और इसे और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जम्मू एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 600-700 यात्रियों के टेस्ट किए जा रहे हैं। कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लखनपुर में भी बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश प्रशासन की ओर से संक्रमित मामलों की निगरानी की जा रही है, जिसमें इनमें बढ़ोतरी की सूरत में आगामी दिनों में कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
वैक्सीन लेने पर भी बरतें सावधानी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह का कहना है कि अगर आपने वैक्सीन की दो डोज ले ली हैं तब भी निर्धारित समय सीमा के भीतर कोविड संक्रमण को लेकर पूरा एहतियात बरतें। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन में दी जाती है, जिससे अगले 15 दिन में शरीर में एंटीबाडीज बनने की बात कही गई है। लेकिन अगर इस दौरान आप किसी संक्रमित व्यक्ति की जद में आते हैं तो संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। बिना मास्क बाहर न निकलें और बार बार हाथ धोएं। सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करें।