{"_id":"615b5c938ebc3e0a2837a071","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu245085447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरनकोट में 7 छात्रों समेत प्रदेश में 100 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरनकोट में 7 छात्रों समेत प्रदेश में 100 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/पुंछ। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सुरनकोट तहसील के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के सात विद्यार्थी भी संक्रमित हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। कश्मीर संभाग में 78 व जम्मू संभाग में 22 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 144 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 1157 रह गए हैं। वहीं
श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 44 मामले आए हैं। दूसरे नंबर पर जम्मू जिला रहा है। यहां पर कोरोना संक्रमित दस मरीज मिले हैं। बारामुला में दो, बडगाम में छह, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में दो, बांदीपोरा में पांच, गांदरबल में नौ और कुलगाम और शोपिया में एक-एक मामला आया है। राजोरी जिले में दो, डोडा में चार, किश्तवाड़ में एक, रामबन में दो और रियासी में तीन नए मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में कुल 1157 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग में 264 व कश्मीर संभाग में 893 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 329889 पर पहुंच चुका है। इसमें से 324308 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4424 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 512 सक्रिय मामले हैं। बारामुला जिले में 113, बडगाम में 94 सक्रिय मामले हैं। जम्मू जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 72 है।
स्कूल को सैनिटाइज करने के निर्देश
पुंछ। सात विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने सुरनकोट तहसील के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल को पांच दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रधानाचार्य को स्कूल सैनिटाइज कराने को कहा है। ।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुरनकोट तहसील के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान सात विद्यार्थियों को संक्रमित पाया गया। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दी। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर स्कूल को पांच दिन के लिए बंद रखने, स्कूल में कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए स्कूल प्रांगण, कक्षाओं, लेबोरेटरी, लाइब्रेरी आदि को सैनिटाइज कराने और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपायों को सख्ती से अपनाने के आदेश दिए।