फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

प्रदेश में 110 नए कोविड संक्रमित मामले

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार को नए 110 कोविड संक्रमित मामले मिले, इनमें राजधानी श्रीनगर से ही 45 मामले मिले हैं। श्रीनगर में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक 556 सक्रिय मामले हैं। यहां नियमित तौर पर मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। बारामुला में 15 मामले मिले, जबकि प्रदेश के अन्य 18 जिलों प्रत्येक में दस से कम मामले सामने आए हैं। जम्मू में तीन संक्रमित मिले। प्रदेश में कुल मिले संक्रमितों में कश्मीर संभाग से 84 मामले हैं। जिला रामबन, किश्तवाड़, शोपियां और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। इस बीच प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में वीरवार को 147425 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें पहली खुराक में 84541 और दूसरी खुराक में 63884 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में 10643464 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 11431276 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed