{"_id":"6150da308ebc3e59df165b7b","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu244503868","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कोरोना के 127 नए मामले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कोरोना के 127 नए मामले, एक की मौत
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 127 नए मामले सामने आए हैं। श्रीनगर में एक मरीज की मौत भी हुई है। कश्मीर संभाग में 104 और जम्मू संभाग में 23 नए मामले आए हैं। हालांकि 175 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 56 मामले आए हैं। बारामुला में 13, बडगाम में आठ, पुलवामा में 12, बांदीपोरा और अनंतनाग में चार-चार मामलों की पुष्टि हुई है। गांदरबल में सात नए मामले आए हैं।
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में छह, उधमपुर में एक, राजोरी में चार, डोडा में छह, कठुआ में तीन, सांबा में एक, रामबन और रियासी जिलों में भी एक-एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1514 रह गई है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में 703 हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4422 पहुंच गया है।