{"_id":"5f1b37808ebc3e9fdd330275","slug":"corona-hotspot-jammu-city-news-jmu2150508127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः एक ही दिन में 22 मामलों से कर्णबाग बना बड़ा हॉट स्पॉट, तमाम गली मोहल्लों को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः एक ही दिन में 22 मामलों से कर्णबाग बना बड़ा हॉट स्पॉट, तमाम गली मोहल्लों को किया गया सील
Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जिले में सतवारी के करीब कर्णबाग का क्षेत्र कोरोना वायरस का बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। शुक्रवार को इसी इलाके से 22 और लोगाें में कोरोना वायरस की पुष्टि से हड़कंप मच गया। कर्णबाग के साथ लगते गाडीगढ़ में भी प्रशासन ने कंटीले तार लगाकर तमाम गली मोहल्लों को सील कर दिया है। इस क्षेत्र में कोरोना वायरस से एक महिला की मौत और आधा दर्जन लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। ताजा मामले संक्रमितों के ही संपर्क में आए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने ऐसे किया आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो की तस्वीरों में देखें जवानों को जोश
विज्ञापन
शुक्रवार को जैसे ही कर्णबाग में कोरोना वायरस के क्लस्टर (एक साथ कई संक्रमितों का मिलना) का पता चला तो प्रशासन ने आनन फानन संक्रमितों को अस्पताल शिफ्ट कर दिया। पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के लिए अमले को लगा दिया गया। जिस मोहल्ले से कोरोना के मरीज मिले हैं उसके एक-एक घर को सैनिटाइज करने के अलावा तारबंदी कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए लोगाें की रिपोर्ट आने तक किस-किस से संपर्क हुआ है, प्रशासन इसका पता लगाने में जुट गया है। विशेष टीमों का गठन कर कॉंटेक्ट ट्रेसिंग और हॉट स्पॉट क्षेत्र में अनिवार्य सेवाओं के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है।