फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona fidayeen are being prepared in terrorist camps near LoC in PoK

पाकिस्तानी आतंक की फैक्टरी में तैयार हो रहे हैं कोरोना फिदायीन, हाल ही में एक आतंकी ने कही थी ये बात

Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Corona fidayeen are being prepared in terrorist camps near LoC in PoK
कोरोना फिदायीन - फोटो : iStock

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एलओसी के करीब आतंकी शिविरों में आतंक के आकाओं द्वारा कोरोना फिदायीन तैयार किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की लगातार ये ही कोशिश है कि इन कोरोना संक्रमित आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ के जरिये सीमा के इस पार धकेला जा सके।

विज्ञापन


इसके लिए पाकिस्तान द्वारा केवल जून के महीने में 418 बार एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन भी किया गया। पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में पाकिस्तानी सेना के 2500 से अधिक जवान संक्रमित हुए हैं। करीब 53 की कोरोना के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीओके और जीबी में पिछले काफी समय से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर वहां की सरकार लगाम लगाने में नाकाम रही है और ये ही कारण है कि इसकी चपेट में वहां तैनात सेना के जवान और अधिकारी भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकियों ने रची कोरोना फिदायीन की साजिश, आतंकी पिता से बोला- जल्द ही सभी कश्मीर आएंगे
 

पीओके में स्थित आतंकी शिविरों में बड़ी खासी संख्या कोरोना संक्रमित आतंकियों की है

लगातार बढ़ रहे इस कोरोना वायरस से न सिर्फ सेना परेशान है, बल्कि वहां की स्थानीय जनता भी परेशान है, जिन्होंने हाल ही में इस महामारी को कंट्रोल करने में विफल रही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना संक्रमितों को पीओके और जीबी में स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी

सूत्रों के अनुसार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों में बड़ी खासी संख्या कोरोना संक्रमित आतंकियों की है। आतंक की फैक्टरी में आतंक के आका अब कोरोना फिदायीन तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के अधिकारी लगातार इन शिविरों में आतंकियों को हथियारों की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा भी ऑपरेशनल कमांडरों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना फिदायीन को एलओसी के इस पार घुसपैठ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी एक ऑडियो में पाकिस्तान में आतंकी शिविर में बैठे एक कश्मीरी आतंकी साजिद ने अपने पिता से फोन पर इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका अब कश्मीर में कोरोना भेजने की साजिश रच रहे हैं। उनके आकाओं की कोशिश है कि जल्द से जल्द संक्रमित आतंकियों को कश्मीर में धकेला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed