फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant Shahid said his father from PoK some militants are coronavirus infected and planning to send india

एक्सक्लूसिवः आतंकियों ने रची कोरोना फिदायीन की साजिश, आतंकी पिता से बोला- जल्द ही सभी कश्मीर आएंगे

Thu, 16 Apr 2020 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली/ प्रशांत कुमार द्विवेदी, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ प्रशांत कुमार द्विवेदी, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
militant Shahid said his father from PoK some militants are coronavirus infected and planning to send india
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस फैलाना चाहते हैं आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच काफी चिंताजनक खबर सामने आई है। पीओके में बैठा एक आतंकी अपने पिता से फोन पर बात करते हुए कह रहा है कि उसके कई साथी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही तैयारी की जा रही है कि जितनी जल्दी हो सके उन्हें कश्मीर भेजा जाए। आतंकी ने अपने पिता को बताया कि उनके(पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका) पास न तो खाना है और न ही दवाइयां। उनके पास अगर कुछ है तो केवल हथियार।

विज्ञापन

आतंकी और उसके पिता के बीच बातचीतः-


पिता को सलाम करते हुए आतंकी ने कहा- हैलो
पिता- कौन बोल रहा है?

आतंकी- अब्बू...मैं शाहिद बोल रहा हूं।
पिता- आज बड़े दिन बाद फोन किया है। सब ठीक तो है?

आतंकी- टाइम नहीं मिलता, आज मिला तो सोचा हाल खबर ले लूं।
पिता- तुम और तुम्हारे साथी ठीक तो हैं?

आतंकी- मैं तो ठीक हूं लेकिन पांच से छह साथी संक्रमित हो चुके हैं। और इनकी (आकाओं) कोशिश है कि जो संक्रमित हैं उन्हें जल्द से जल्द कश्मीर भेजा जाए।
पिता- उन्होंने कोई इंतजाम नहीं रखा क्या तुम लोगों के लिए वहां?

आतंकी- यहां केवल खुदा ही हाफिज है हमारा। न तो खाना है और न ही दवाइयां। उनके पास अगर कुछ है तो केवल हथियार।
पिता- तेरी मां बहुत परेशान है, जब से तू गया है। अपना ध्यान रखना।

पिता- आने का क्या प्लान है।
आतंकी- परेशान मत हो अल्लाह रहम करेगा। मैं भी कोशिश कर रहा हूं कि कोई रास्ता निकले तो मैं भी कश्मीर आऊं। मेरी ओर से सबको सलाम कहना।

गौरतलब है कि इस आतंकी और उसके द्वारा सोशल मीडिया के जरिए वायरल किए गए ऑडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऑडियो के वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो यह आतंकी दक्षिणी कश्मीर से ताल्लुक रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को जीओसी मेजर जनरल ए. सेनगुप्ता ने कही थी ये बात

उधर, चार अप्रैल को विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल ए. सेनगुप्ता ने अमर उजाला के साथ बात करते हुए बताया था कि जो लोग पहले से संक्रमित हैं या संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में रहे हैं, ऐसे लोगों से भी आतंकी जबरन खाना मांग रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के संपर्क में भी आतंकी आ रहे हैं।

ऐसे हालात में इन आतंकियों के जरिए घाटी में संक्रमण फैल सकता है। जीओसी मेजर जनरल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आतंकी को पनाह मत दें। साथ ही इलाके में आतंकियों के पाए जाने पर सूचना दें।

जीओसी के अनुसार सेना की यह रणनीति है कि इलाके में सभी आतंकियों को जल्द मार गिराया जाए ताकि इनके जरिए वायरस न फैल पाए। आतंकी एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। इस वजह से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना हर समय आवाम की मदद के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed