फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Effect: Only 50 percent students are reaching school in Jammu and Kashmir

कोरोना इफेक्ट: जम्मू कश्मीर में सिर्फ 50 फीसदी छात्र पहुंच रहे स्कूल, समर जोन के 12वीं तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू  

Thu, 24 Feb 2022 04:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद से हर दिन बच्चों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। वह स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति और कोविड एसओपी के पालन की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Corona Effect: Only 50 percent students are reaching school in Jammu and Kashmir
जम्मू में स्कूल खुलने के बाद टीके के प्रमाण पत्र लेकर पहुंची छात्राएं - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

समर जोन में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल खुल चुके हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 14 जबकि कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 21 फरवरी से खुले हैं। जम्मू जिले में जूनियर और सीनियर कक्षाओं में पचास फीसदी तक छात्र नियमित स्कूल पहुंच रहे हैं। कोविड एसओपी के तहत स्कूलों में नियमित रूप से ऑफलाइन पढ़ाई हो रही है। 

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद से हर दिन बच्चों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। वह स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति और कोविड एसओपी के पालन की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से अपने जिले में स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया है। जिले में ऐसे स्कूल जहां नामांकन ज्यादा हैं, वहां शिफ्ट में बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। इसमें गांधीनगर गवर्नमेंट स्कूल, रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में पूरी क्षमता से बच्चे पहुंचेंगे, उस समय कैसे कोविड एसओपी का पालन करवाया जाएगा, कक्षाएं कैसे लगेंगी, इसके लिए सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को योजना तैयार करने के लिए कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed