{"_id":"62d847293023205e2149cac3","slug":"corona-akhnoor-news-jmu264346622","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में 33 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर में 33 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। बुधवार को 225 में 33 संक्रमित नए प्रकाश में आए हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के लिए हिदायतें जारी की गई हैं।
अखनूर में अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 जांच के दौरान 33 संक्रमित मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन में रखा है। तीन दिन में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को 15, मंगलवार को 26 और बुधवार को 33 लोग संक्रमित पाए गए। दूसरी ओर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की हिदायतें जारी की हैं, जिसमें बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है।
कोबिड-19 दर में तेजी, 18 में से पांच पॉजिटिव
अरनिया। क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं, जिससे लगातार संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को चिकित्सा टीम द्वारा 18 लोगों की जांच की गई, जिनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें से एक अरनिया का स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। जो लोगों की कोरोना जांच में कार्यरत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर लोगों ने अभी भी कोविड-19 की एसओपी का पालन नहीं किया, तो आने वाले दिनों में क्षेत्र में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।