{"_id":"60ad37f48ebc3edea103c413","slug":"corona-akhnoor-news-jmu2359859120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ में 467 के टेस्ट मेें आठ संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ में 467 के टेस्ट मेें आठ संक्रमित मिले
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण से लोगों को छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है। तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा की देखरेख में सीएचसी के डाक्टरों के सहयोग से सीमावर्ती गांव अजैल मलाल, धौंचक, चक्क रामा, खौड़, पलांवाला, जोगवां, परगवाल तथा ढांगर में शिविर लगाकर 467 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें आठ लोग ही संक्रमित पाए गए।
मंगलवार को किए टेस्ट में गांव धौंचक में 119 में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। अजैल मलाल में 57 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें एक संक्रमित आया, पीएचसी जोगवां में 23 टेस्ट में एक संक्रमित मिला। इसी तरह से पलांवाला में 38 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं आया। परगवाल में 78 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं आया। चक्क रामा में 126 लोगों की जांच की गई और एक संक्रमित पाया गया। तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की कि सीमावर्ती गांवों में कोरोना महामारी का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी तक गया नहीं है। इसलिए क्षेत्र के लोग लापरवाह नहीं हों और नियमों का पालन करें।
-----------
भाजपा बॉर्डर सेल ने किया सीमावर्ती गांवों का दौरा
ज्यौड़ियां। भाजपा बॉर्डर सेल की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बने कोविड सेंटरों में मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने वितरित कि ए। साथ ही क्षेत्र के सरपंचों से कहा कि कोविड सेंटर में जितने भी मरीज आते हैं बॉर्डर सेल की टीम उनके इलाज के लिए दवाइयां देगी। बॉर्डर सेल के इंचार्ज देविंदर शर्मा ने सरपंचों से कहा कि पंचायत में बने सेंटरों में आए मरीजों की सूची दी जाए ताकि उनकी दवाइयों की किट बनाकर सेंटर के इंचार्ज को भेज सकें। सरपंच बंधना शर्मा, अनुराधा शर्मा और मंगा राम ने बार्डर सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि नाजुक समय पर कोरोना से लड़ रहे मरीजों की सहायता करनी चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। ताकि वह कोरोना को मात दे सकें। बॉर्डर सेल के उप प्रधान यशपाल शर्मा ने कहा कि हमारी टीम कोरोना की इस महामारी में मरीजों के साथ है। संवाद
विज्ञापन
सांबा में कोरोना से दो और की मौत
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ कुछ कम हुआ है। मंगलवार को जिले भर में 84 मामले सामने आए हैं। इनमें 6 लोगों का यात्रा इतिहास है। जिला कोविड अस्पताल में दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई हैै। वहीं 186 लोग कोरोना को मात देकर घरों में पहुंचे हैं। अभी तक सांबा में कोविड से 102 लोग जाने गंवा चुके हैं। आज तक जिले में 2273 लोग संक्रमित हैं। जिनका कोविड अस्पतालों में व घरों में उपचार चल रहा है। सनद रहे कि गत तीन दिन से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ कुछ कम हुआ है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है जो अच्छा संदेश है।
आरएस पुरा में 543 में से 17 पॉजिटिव
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को बनाए केंद्रों में ग्रामीणों के रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें कुल 543 में से 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आए लोगों को होम आईसोलेशन किया गया। दूसरी ओर 45 वर्ष से अधिक आयु के 50 व 18 से 44 के कुल 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
कस्बे के समाज कल्याण विभाग कार्यालय में दिव्यांग लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। बीते एक सप्ताह के दौरान उपजिला में रैपिड टेस्ट करने पर पहले के मुकाबले अब कम लोग पॉजिटिव आने पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी कोरोना महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण पाए जाने पर राहत मिली है। एसडीएम रामलाल शर्मा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह निर्देशों का पालन करेें ताकि कोरोना से बचा जा सके।
अरनिया में कोरोना से एक की मौत
रैपिड एंटीजन टेस्ट 91 में से एक पॉजिटिव,
अरनिया। चिकित्सा टीम अरनिया की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए लगाए गए शिविर में मंगलवार को 91 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से मात्र एक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। वहीं अरनिया क्षेत्र के सीमावर्ती गांव तरेवा निवासी साठ वर्षीय जागर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों द्वारा सोमवार को टेस्ट कराया गया था और सैंपल पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। मंगलवार सुबह दस बजे घर में ही उनकी मौत हो गई। वहीं अब अरनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 153 व मौत का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया।
परम प्रसाद मंदबुद्धि आश्रम में 4 महिलाएं संक्रमित
अखनूर। भाजपा अखनूर अध्यक्ष जगदीश भगत की अगुवाई में टीम ने प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को परम प्रसाद मंदबुद्धि आश्रम में पार्षद व जिला सचिव राशमी देवी के आग्रह पर 29 महिलाओं और बच्चों का टेस्ट कराया गया। इसमें 4 महिला संक्रमित पाई गईं। इस टेस्टिंग के लिए डॉ. रूप लाल धार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टेस्टिंग, मास्क, सैनिटाइजर और आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर जुगल डोगरा, अनु मन्हास, सुरेंद्र सिंह, सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, राजकुमार, बिशन लाल, देविंदर शर्मा उपस्थित रहे। संवाद