{"_id":"595919fe4f1c1b8c1a8b464c","slug":"cordon-of-area-at-south-kashmir-pulwama-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सेना ने हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को साथी समेत घेरा, इलाके में हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सेना ने हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को साथी समेत घेरा, इलाके में हिंसक प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मलंगपोरा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। माना जा रहा है कि सब्जार के बाद हिजबुल का कमांडर बने 12 लाख के इनामी रियाज नायकू उर्फ जुबैर तथा डाक्टर सैफुल्लाह उर्फ अबु मुसैब सुरक्षा बलों के घेरे में फंस गए हैं।
विज्ञापन
आतंकियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही लोग सड़कों पर निकल आए और सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पथराव करने लगे, ताकि उन्हें बचकर निकलने का मौका मिल सके। इससे तनाव की स्थिति है। मलंगपोरा गांव में दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया।
विज्ञापन
55 राष्ट्रीय रायफल्स, 183 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी की टीम का घेरा सख्त होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को दूर रखने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घेरा सख्त रखा गया है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेरेबंदी की गई है।
विज्ञापन