फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cop among 4 killed in two separate road accidents in J-K's Rajouri, Kishtwar

J&K: जम्मू-कश्मीर के राजोरी और किश्तवाड़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, SPO समेत कई घायल

Sat, 04 Jul 2026 01:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 04 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी और किश्तवाड़ जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एसपीओ समेत चार लोगों की मौत हो गई कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Cop among 4 killed in two separate road accidents in J-K's Rajouri, Kishtwar
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी और किश्तवाड़ जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

राजोरी में जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर बगनोटी के पास एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एसपीओ शुभम कुमार और उनकी बहन रैनू चौधरी की मौत हो गई, जबकि रैनू के पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं, किश्तवाड़ जिले के गुलाबगढ़ इलाके में एक लोड कैरियर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed