{"_id":"f8f4cca5b70c2449bc2326900b94b3ab","slug":"convocation-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयूः दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयूः दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के चौदहवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे अंतराल के बाद जेयू द्वारा आयोजित किए जाने वाले अति विशिष्ट समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
समारोह में होनहार छात्रों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दी जाने वाली डिग्रियां और मेडल तैयार हो चुके हैं। विश्वविद्यालय परिसर के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में एक सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिये 31 कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सभी कमेटियों को उनके काम सौंप दिए गए हैं। 2013 में पीएचडी करने वाले छात्रों को डिग्रियां देने के साथ-साथ एकेडमिक सेशन 2012-13 में मेरिट पर रहे छात्रों को इसमें मेरिट सर्टिफिकेट, पुरस्कार व मेडल मिलने हैं।
विज्ञापन
इसके लिए छात्रों द्वारा जेयू के कंप्यूटर सेंटर में आवेदन जमा करवाए जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 23 अगस्त है। जेयू के रजिस्ट्रार प्रो. मनोज धर ने बताया कि हमारे पास छात्रों के आवेदन नियमित तौर पर आ रहे हैं। समारोह में दी जाने वाली डिग्रियां और मेडल दोनों ही तैयार हो चुके हैं।