{"_id":"69164a3be61bf3db860a4e8d","slug":"convocation-ceremony-jammu-news-c-10-jmu1052-761876-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमेरिका से पहुंचीं दसप्रीत, मनोविज्ञान \nमें बेहतर प्रदर्शन के लिए पाया मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमेरिका से पहुंचीं दसप्रीत, मनोविज्ञान में बेहतर प्रदर्शन के लिए पाया मेडल
विज्ञापन
- मेधावी बोले- नाैकरी के लिए रास्ता खुल गया, आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दीक्षांत समारोह में मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। मेधावियों ने कहा कि अब पीएचडी कर फिर से नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। कुछ छात्रों ने कहा कि नौकरी करने के लिए अब रास्ता खुल गया है। पढ़ाई जारी रखकर आगे बढ़ सकेंगे। दसप्रीत कौर ने कहा कि उनकी शादी यूएसए में हुई है। वे मेडल लेने आई हैं। उन्हें मनोविज्ञान में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल से नवाजा गया है।
मेडल हासिल करने वाली कशिश ने कहा कि उन्हें एमबीए में मेडल मिला है। आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी और पीएचडी करेंगी। यह उनके लिए खुशी का पल है। सुबह से ही समारोह में भाग लेने के लिए बेचैन थी। कार्यक्रम में सम्मान मिलने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सानिध्य गुप्ता ने कहा कि एमबीए में टाॅप करने के बाद सम्मान मिला। यह उनके और परिवार के लिए बड़ी खुशी की बात है। अब पीएचडी कर आगे का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। स्पर्श दूबे ने कहा कि अंग्रेजी में एमए किया। सम्मान मिलने से खुशी है। अंजली शर्मा ने कहा कि बायो कैमिस्ट्री में उन्हें मेडल मिला है। अब पीएचडी कर नाम रोशन करेंगी। परिवार का इसमें सहयोग मिला है। सारा समय पढ़ाई करने में ही व्यतीत होता था। इसी की बदाैलत आज सम्मान मिला है। जानशी ने बताया कि माइक्रो वायोलाॅजी में एमएससी की। अब पीएचडी करेंगी। परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। दिन में 14 से 15 घंटे पढ़ाई करने में हर रोज व्यतीत किए हैं। इसी का फल है कि आज सम्मान मिला है।