{"_id":"6746bee9e246bba79e00d611","slug":"controversy-in-assembly-pdp-s-waheed-para-accused-of-breach-of-privilege-assembly-gives-7-days-time-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में विवाद: पीडीपी के वहीद पारा पर लगे 'विशेषाधिकार हनन' के आरोप, विधानसभा ने दिया सात दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में विवाद: पीडीपी के वहीद पारा पर लगे 'विशेषाधिकार हनन' के आरोप, विधानसभा ने दिया सात दिन का समय
Wed, 27 Nov 2024 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:11 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर विधानसभा ने पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा को 8 नवम्बर को दिए गए भाषण पर विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर सात दिन में जवाब देने का समय दिया है।
विज्ञापन
पीडीपी नेता वाहिद उर रहमान पारा
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू और कश्मीर विधानसभा ने पीडीपी विधायक दल के नेता वहीद उर रहमान पारा को विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। यह नोटिस उनकी इस महीने की शुरुआत में विधानसभा में दी गई एक भाषण के कारण जारी किया गया है। पारा जो कि पहली बार विधानसभा सदस्य बने हैं। पर नेशनल कांफ्रेंस के विधायक नजीर अहमद खान ने विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
अहमद खान ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पारा ने 8 नवम्बर 2024 को लेफ्टिनेंट गवर्नर के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ कुछ आरोप लगाए और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस संदर्भ में, मामले को विधानसभा अध्यक्ष के पास प्रस्तुत किया गया जिन्होंने पारा से पहले उनके बयान पर टिप्पणी मांगने की इच्छा व्यक्त की। जम्मू और कश्मीर विधानसभा सचिवालय के उप सचिव काज़ी मुश्ताक अहमद ने मंगलवार को पारा को एक पत्र भेजते हुए उनसे सात दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा है, ताकि इसे विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जा सके।
विज्ञापन