{"_id":"79096d478147910e65cdf2fa9657ab8a","slug":"controversial-statement-of-ghulam-nabi-azad-for-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर जैसे हजारों मेरे पीछे घूमते: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर जैसे हजारों मेरे पीछे घूमते: आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आजाद और प्रो. सोज की संयुक्त पत्रकार वार्ता के बाद पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान की आजाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौकापरस्त राजनीतिज्ञ है और आजाद उनके पीछे घूमते रहे है पर जब प्रतिक्रिया जाननी चाही तो इस पर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उमर जैसे हजारों उनके पीछे घूमते है।
विज्ञापन
भाजपा का मिशन कश्मीर और 44 प्लस का लक्ष्य अधूरा ही रहेगा। 44 सीटें तो दूर भाजपा डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाएगी। राज्य सभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने इसका दावा करते हुए कहा कि रियासत जम्मू कश्मीर में अगली सरकार कांग्रेस की भागीदारी के बिना संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज के साथ आजाद ने संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि रियासती विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद वह इतना कह सकते है कि कांग्रेस विधानसभा में सबसे बड़ा दल होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भारी मतदान से भाजपा की उम्मीदों को धक्का लगा है।
विज्ञापन
भारी मतदान से साफ हो चुका है कि भाजपा को कश्मीर घाटी में कोई सीट मिलने वाली नहीं है। जम्मू संभाग में भी उसको झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
वहीं प्रो. सोज ने कहा कि भाजपा और मोदी लहर जम्मू कश्मीर में नहीं है। नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर रियासत में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो कांग्रेस के बिना अगली सरकार नहीं बन पाएगी।