{"_id":"607dc8628ebc3e729b557bda","slug":"construction-work-rspura-news-jmu233804821","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड निर्माण के लिए रणवीर नहर पर पुल का कार्य पुरा होने पर किसानों को उपलवध होगा नहरी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड निर्माण के लिए रणवीर नहर पर पुल का कार्य पुरा होने पर किसानों को उपलवध होगा नहरी पानी
रणवीर नहर पर रिंग रोड प्रवधन द्वारा पुल का निर्माण पुरा करने पर किसानों को मिलेगा नहरी पानी
- फोटो : RSPURA
Link Copied
मीरां साहिब। कई माह से मीरां साहिब के पास सेरी कल्चर नर्सरी के पास रिंग रोड निर्माण के चलते रणवीर नहर पर बनाए जा रहे पुल का कार्य पूरा होने पर किसानों को एक सप्ताह के भीतर पानी की आपूर्ति हो पाएगी। रणवीर नहर में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
रिंग रोड निर्माण कंपनी की तरफ से अब पुल का काम पूरा किए जाने पर नहर में गंदा पानी निकाले जाने के साथ नहर मिट्टी से भरी होने पर साफ कराई गई, ताकि किसानों को नहरी पानी मिल सके। गत दिनों डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, सरपंच देवराज शर्मा आदि ने एसडीएम रामलाल शर्मा से मिलकर रणवीर नहर पर रिंग रोड कंपनी की ओर से पुल का काम शीघ्र पूरा कराए जाने व नहर में रुका गंदा पानी निकलवाए जाने के लिए अवगत कराया था। एसडीएम रामलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कंपनी के अधिकारी को पुल का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था, ताकि क्षेत्र के किसानों को सुचारु रूप से नहरी पानी की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
किसान जागर सिंह, रोशन लाल व सरदारी लाल का कहना है कि नहरी पानी की जरूरत होने पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। अब पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर नहरी पानी की आपूर्ति से किसानों को पानी की आपूर्ति हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।