{"_id":"6074a9df8ebc3ee61d7cf9d5","slug":"construction-work-rspura-news-jmu2333530128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की टूटी बैरिकेडिंग दे रही हादसे को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की टूटी बैरिकेडिंग दे रही हादसे को न्योता
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल मोड़ पर पुल की बैरिकेडिंग जगह-जगह से टूटी है। वह बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यह पुल जम्मू को बाड़ी ब्राह्मणा से जोड़ता है। पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना है। जो दो जिलों को जोड़ता है। पुल से ही काफी संख्या में रोज की वाहनों का आना जाना होता है। कई जगह पर तो बड़े-बड़े खाली स्थान हैं, जिससे पुल पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है।
पुल की बैरिकेडिंग टूटी होने से दो पहिया वाहन और पैदल यात्रियों में कई प्रकार की आशंकाएं हो रही हैं। कई बार मोटरसाइकिल को तेज गति से आगे निकालने के लिए रेस लगाई जाती है, जिससे मोटरसाइकिल नीचे गिरने के भी आशंका रहती है। हालांकि जगह-जगह से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को राजमार्ग अथारिटी द्वारा मरम्मत करा देनी चाहिए, जिससे यातायात सुचारु रहे। आने जाने वालों को किसी अनहोनी का सामना न करना पड़े।
----
हाईवे का मरम्मत कार्य टेंडरिंग के दौरान चलता रहता है। कुछ माह से ठेकेदार नहीं होने के कारण काम में धीमी गति आई है। पुल की रेलिंग को एक आध माह में दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अजय कुमार रजक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया।