{"_id":"601c50b78ebc3e4c843f60ae","slug":"construction-work-jammu-news-jmu228421297","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब पर पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से परगवालवासी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब पर पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से परगवालवासी मायूस
विज्ञापन
चिनाब पर वनने वाले पुल का निर्माण कार्य भुगतान ना होने के कारण अधर में लटका हुआ
परगवाल। चिनाब पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। इसके फिर से शुरू नहीं होने से परगवाल के लोगों में सरकार के प्रति नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि सरकार ने इस पुल को तैयार करने की समय सीमा फरवरी 2021 रखी थी, लेकिन काम शुरू होने के बाद फंड की कमी से पुल का निर्माण कार्य रुका है। इस तरह से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।
स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पहले उनको अखबार के माध्यम से ये जानकारी मिली थी जिसमें जेकेआईडीएफसी ने जम्मू कश्मीर में 83 सड़क परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 1010.55 करोड़ दिए हैं। इसमें चिनाब पर बनने वाला 2000 मीटर लंबा पुल भी शामिल था। उसके बावजूद इतना समय गुजर जाने के बाद भी पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर वह मायूस हैं। वहीं अजय सिंह ने कहा कि मौजूदा समय दरिया में पानी का जलस्तर बहुत कम है, जिससे पुल के निर्माण में तेजी हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में चिनाब का जलस्तर बढ़ जाएगा, जिससे पुल के निर्माण में मुश्किल आएगी। इसलिए सरकार को कंपनी को जल्दी भुगतान करना चाहिए, जिससे पुल का निर्माण जल्दी शुरू हो पा।ए
ज्ञात रहे चिनाब दरिया पर ज्यौड़ियां और परगवाल को जोड़ने वाले पुल का निर्माण 3 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद शुरू हुआ था। इसको पूरा करने की समय सीमा फरवरी 2021 रखी गई थी। पहले करोना और उसके बाद फंड की कमी के कारण पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग काफी मायूस हैं।