{"_id":"c4e2a298908b6e606b47a5f8ea67e398","slug":"constable-caught-accepting-a-bribe-of-ten-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल को दस हजार घूस लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल को दस हजार घूस लेते पकड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल थाने में तैनात एक कांस्टेबल को विजिलेंस ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंडल तहसील निवासी राम स्वरूप ने विजिलेंस को शिकायत की कि गांव मंडल के कुछ लोगों के खिलाफ परमंडल थाने में शिकायत दर्ज हुई थी।
थाने के स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल इबरार वानी ने उससे दस हजार रुपये रिश्वत मांगी, अन्यथा केस में उसका भी नाम डाल देने की धमकी दी। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम का गठन किया।
इसमें डीएसपी गिरधारी लाल, इंस्पेक्टर हरि सिंह, इंस्पेक्टर बरकत हुसैन, इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया और दो स्वतंत्र गवाह शामिल थे।
एसएसपी विजिलेंस (सांबा-कठुआ) आरके चलोत्रा के नेतृत्व में टीम ने घेरा डाला और कांस्टेबल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य मामले में विजिलेंस ने एजूकेशन जोन डंगेरपोरा के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस के अनुसार तत्कालीन जेडईपीओ मेहराजउद्दीन शावल, मिडिल स्कूल के हेडमास्टर जहूर अहमद पीर, तत्कालीन जेडईओ बशीर अहमद मीर और मोहम्मद शफी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी फंड में हेरफेर किया।
विज्ञापन
इनकी मिलीभगत से सरकारी खजाने को 79,86,243 रुपये की चपत लगी। केस के अनुसार उन्होंने वर्ष 2010-11, 2011-12 और 2012-13 को स्कूल में हुए सिविल वर्क में हेराफेरी की।
आरोरियोें ने 79.86 लाख रुपये में से 70,91,411 रुपये की राशि धोखे से निकाली। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ पीसी एक्ट और आरपीसी की धारा 120-बी, 409 के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच आगे जारी है।