फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy traced in kashmir of terror attacks on army camp in kashmir

कश्मीर में पाक से किसी बड़ी साजिश के इनपुट, सेना के ठिकाने पर हो सकता है आतंकी हमला

Wed, 30 Aug 2017 07:02 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 30 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy traced in kashmir of terror attacks on army camp in kashmir
आतंकी साजिश के मिले इनपुट - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के द्वारा किसी बड़ी साजिश रचे जाने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दिनों कुछ मोबाइल मैसेजेस और व्हाट्सअप के जरिए ट्रेस हुए मैसेजों के आधार पर इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिलने की बात कही जा रही है कि कश्मीर घाटी में किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान को पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले से लगने वाली एलओसी के रास्ते कुछ पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ हो सकती है जो कि उत्तरी कश्मीर के किसी सैन्य प्रतिष्ठान या अर्धसैनिक बलों के कैंप को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस बात की भी आशंका है कि दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में स्थानीय आतंकियों द्वारा नेशनल हाइवे पर किसी हमले साजिश भी रची गई है। इन इनपुट्स के बाद एक ओर जहां एलओसी पर तैनात सुरक्षाबलों को सक्रिय किया गया है वहीं सैन्य ठिकानों की भी सुरक्षा कड़ी की गई है। साथ ही दक्षिण कश्मीर में सीआरपीएफ और पुलिस की रोड ओपनिंग पार्टियों को भी पूरी सतर्कता से पेट्रोलिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील उत्तरी कश्मीर में दो रोज से चल रहा तलाशी अभियान

Conspiracy traced in kashmir of terror attacks on army camp in kashmir
सेना के जवानों का गहन सर्च ऑपरेशन - फोटो : file photo
कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकी मौजूदगी की पूरी पड़ताल शुरू की गई है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एजेंसियों को लगातार आतंकी मौजूदगी के इनपुट भी मिल रहे है जिसके कारण पिछले दो दिनों से लगातार इन इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

इसके साथ ही सेना के द्वारा एलओसी से सटे कुपवाड़ा के नौगाम और बांदीपोरा के गुरेज सेक्टरों में पाकिस्तानी घुसपैठ की आशंका में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सेना के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से पूरी सख्ती से निपटने और त्वरित रूप से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कश्मीर में अपने वर्चस्व को टूटता देख आतंकियों द्वारा अब एक बार फिर सिर उठाने के प्रयास किए जाने लगे हैं। पाकिस्तान परस्त तंजीमें अब इसके लिए एलओसी के रास्ते अपने फिदायीन दस्ते को घुसपैठ कराने की साजिश भी रच रही है लेकिन सेना की सतर्कता पूरी तरह से इससे निपटने को तैयार दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed