फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conovcation in jammu university

दीक्षांत समारोह के लिए पहली रिहर्सल में बहाया पसीना

Thu, 28 Aug 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 28 Aug 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
conovcation in jammu university
जेयू के चौदहवें दीक्षांत समारोह के लिए बुधवार को पहली रिहर्सल तीन घंटे चली। सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक खूब पसीना बहाया गया। जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में रिहर्सल के दौरान एकेडमिक प्रोसेशन हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर सहित कोर कमेटियों केसदस्य शामिल रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच प्रोफेसर और प्राध्यापकों को कड़ी जांच के बाद सभागार में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार, स्टूडेंट वेलफेयर डीन, आर्ट्स डिपार्टमेंट की डीन एवं एकेडमिक अफेयर्स डीन, सहित अधिकारी और प्रोफेसर भी रिहर्सल में शामिल हुए। तीन घंटे की इस रिहर्सल में प्रवेश करने तथा रोबिंग रूम और ग्रीन रूम के बारे में बताया गया। वहीं वीवीआईपी प्रवेश द्वार के पहले नंबर के साथ खड़े होने के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के बाद स्पेशल फोटो सेशन के लिए सभागार के सामने लॉन में स्थान मुकर्रर किया गया है। सभागार में बाएं तरफ पहले तीन पंक्तियों में विश्वविद्यालय के हेड, डीन तथा सिंडीकेट मेंबर बैठेंगे। सभी को गाउन पहनने सहित अन्य जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed